4 पाकिस्तानी क्रिकेटर जिन्होंने की है भारतीय लड़कियों से शादी

Updated: Sun, Aug 25 2019 14:22 IST
Twitter

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंदिता देखने को मिलती है। दोनों ही देशों के बीच क्रिकेट के कारण लोगों में हार-जीत की भावना बढ़ी तो वहीं मैदान के बाहर कुछ लोग करीब भी आये। ऐसे में पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों ने भारतीय लड़कियों से शादी भी की। ऐसे में आइये आज जानते है ऐसे 4 बड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर के बारे में जिन्होंने भारतीय लड़की से शादी की है।

1.हसन अली

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने 20 अगस्त 2019 को हरियाणा के फरीदाबाद की शामिया आरजू से शादी की। उनकी शादी दुबई में हुई।

2. शोएब मलिक

पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज शोएब मलिक ने  भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की है। साल 2010 में अपनी पहली पत्नी आएशा सिद्दीकी से तलाक के बाद शोएब मलिक ने 12 अप्रैल साल 2010 को सानिया मिर्जा से शादी की।

 

3. मोहसिन खान

पाकिस्तान केपूर्व क्रिकेटर मोहसिन खान ने क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद फिल्मों में अपनी दूसरीं पारी शुरू की। इस बीच उन्होंने साल 1983 में भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की।

4. जाहिर अब्बास

पाकिस्तान के बेहतरीन पूर्व बल्लेबाज जाहिर अब्बास ने साल 1988 में भारत की रीता लूथरा से शादी की। शादी के बाद उनका नाम बदलकर शमिना अब्बास कर लिया।

TAGS