3 स्टार विदेशी क्रिकेटर जिन्हें IPL 2024 के ऑक्शन में शायद कोई टीम ना खरीदे, एक खिलाड़ी लड़ेगा चुनाव
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। इस मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिलीज और रिटेन कर गिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कुछ टीमों ने

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। इस मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिलीज और रिटेन कर गिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कुछ टीमों ने अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिसमें ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी हैं। आइए जानते हैं 5 स्टार विदेशी क्रिकेटर, जिन्हें शायद आगामी सीजन के ऑक्शन में कोई टीम ना खरीदे।
जोफ्रा आर्चर
Trending
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन चोटिल होने के कारण वह उस पूरे सीजन में नहीं खेल पाए। 2023 में उन्होंने वापसी की और 5 मैच खेले, जिसमें उनके खाते में सिर्फ 2 विकेट आए। चोट के कारण आर्चर बीच में ही आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे। चोट के चलते ही वह 2021 आईपीएल में भी नहीं खेल पाए थे। चोटिल रहने की समस्या के चलते आने वाले ऑक्शन में टीमें आर्चर के ऊपर दांव लगाने से बच सकती हैं।