4 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस IPL 2024 के ऑक्शन में खरीद सकती है
IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस के पास इस ऑक्शन में सबसे कम पैसे हैं। इस ऑक्शन में

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस के पास इस ऑक्शन में सबसे कम पैसे हैं। इस ऑक्शन में मुंबई का फोकस टीम की कुछ कमियों को पूरा कर के अगले सीजन में और मजबूती के साथ उतरने पर होगा। मुंबई का बल्लेबाजी डिपार्टमेंट मजबूत दिखता है, लेकिन गेंदबाजी में कुछ विकल्प की कमी दिखती है। आइए जानते हैं वो 4 खिलाड़ी, जिन्हें मुंबई आगामी ऑक्शन में खरीद सकती है।
गेराल्ड कोइट्जे
Trending
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोइट्जे ने 2023 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वह साउथ अफ्रीका के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। गति और सटीकता के साथ गेंदबाजी करने की कोइट्जे की क्षमता मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत कर सकती है।