2019 world cup: Cricket News & Match Updates
विजय शंकर के चोटिल होने को लेकर जसप्रीत बुमराह ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए खेलेंगे या नहीं ?
20 जून। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर चोटिल नहीं हैं। बुधवार को अभ्यास सत्र के दौरान बुमराह की एक यॉर्कर गेंद शंकर के पैर में जाकर लगी थी। उम्मीद की जा रही थी कि भारत को शिखर धवन के बाद कोई और झटका नहीं लगे।
बुमराह ने हालांकि गुरुवार को बता दिया है कि शंकर को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। बुमराह ने कहा, "यह दुखद था कि शंकर मेरी गेंद पर चोटिल हो गए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक हैं।"
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे की चोट के कारण पहली ही विश्व कप से बाहर हो गए हैं। वहीं भुवनेश्वर भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दो-तीन मैचों के लिए बाहर हैं।
बुमराह ने धवन को लेकर कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि धवन विश्व कप से बाहर हो गए। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। हम अच्छी टीम हैं और आगे बढ़ रहे हैं।"
बुमराह ने कहा कि इंग्लैंड में स्थितियां ज्यादा मददगार नहीं हैं।
उन्होंने कहा, "विकेट काफी फ्लैट हैं और हम इसके बारे में सोच रहे हैं और इसके हिसाब से काम कर रहे हैं। आपको अपनी सटीकता पर काम करना होगा और इसके बाद अगर आपको मदद मिलती है तो यह अच्छा होगा।"
मैच से पहले की तैयारी पर बुमराह ने कहा, "मेरे लिए सबसे अच्छी तैयारी गेंदबाजी करना है और मैं यही कर रहा हूं। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले रहे हैं। हम सभी टीमों को एक ही तरह से ले रहे हैं।" Read More...
Related Cricket News for 2019 world cup - Tesst
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दिया 382 रनों का टारगेट, डेवड वॉर्नर की तूफानी शतकीय पारी
धवन के वर्ल्ड कप से बाहर और ऋषभ पंत के टीम में शामिल होने पर सचिन- युवराज ने लिखी ऐसी बात
साउथ अफ्रीका के खिलाफ केन विलियम्सन की पारी है वर्ल्ड कप की यादगार पारियों में से एक, जानिए क्यों ?
साउथ अफ्रीका को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान बोले, मेरी टीम का यह खिलाड़ी है एक्स फैक्टर
WC 2019: भारत - पाकिस्तान मैच में बना रिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा किसी वनडे मैच में पहली दफा हुआ
Weather UPDATE MAtch 24th: इंगलैंड Vs अफगानिस्तान, जानिए आजके मैच में बारिश होगी या नहीं?
पाकिस्तान के खिलाफ जीत का जश्न भारतीय फिल्म सितारों ने कुछ इस अंदाज में मनाया
भारत से मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने कहा, इसलिए हारते हैं भारत से हम !
वर्ल्ड कप 2019: भारत बनाम पाकिस्तान, प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट, जानिए
CWC19: भारत बनाम पाकिस्तान, जानिए ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर मैदान का इतिहास और आंकड़े
Weather Update: भारत Vs पाकिस्तान, जानिए ताजा मौसम अपडेट्, मैच समय से शुरू हो पाएगा या नहीं ?
भारत- पाक मैच से पहले यह दिग्गज हुआ निराश, क्रिकेट फैन्स के लिए लिख डाली ऐसी बात
अफगानिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच जीतने वाले जेम्स नीशम ने सफलता का श्रेय इसे दिया
वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापस आना चाहते थे एबी डीविलियर्स लेकिन टीम मैनेजमेंट ने लिया ऐसा फैसला
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31