Adelaide cricket ground: Cricket News & Match Updates
Ashes : तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 236/10 पर किया ढेर, दूसरी पारी में 45/1 रन बनाए और 282 की हुई लीड
एशेज के दूसरे टेस्ट में शनिवार को यहां एडिलेड के ओवल में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 17 ओवरों में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए। इससे पहले, इंग्लैंड पहली पारी में 236 रनों पर ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में मजबूत पकड़ बनाते हुए 282 रनों की लीड ले ली है। तीसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए जल्द ही सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (13) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद, 'नाइट वॉचमैन' माइकल नेसर (2) और मार्कस हैरिस (21) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 282 रनों की लीड ले ली है।
इस दौरान, इंग्लैंड के गेंदबाज कंगारु बल्लेबाजों को आउट करने में असमर्थ दिखे और दूसरी पारी में 17 ओवर करने के बावजूद बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाए। वार्नर का विकेट भी रन आउट के माध्यम से मिला।
तीसरा दिन काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाजों मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन का था। दोनों ने सात विकेट अपने नाम किए, क्योंकि इंग्लैंड ने अंतिम आठ बल्लेबाजों को महज 86 रन पर खो दिए, जिससे टीम 236 रन पर ही सिमट गई। विशेष रूप से तब जब कप्तान जो रूट और डेविड मलान के बीच 138 रनों की साझेदारी हुई, इसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई। Read More...
Related Cricket News for Adelaide cricket ground - Tesst
Ashes : एंडरसन बोले भारत की तरह हम भी करेंगे सीरीज में बेहतरीन वापसी
IND vs AUS : 'रूको क्या हुआ....., भारत की शर्मनाक हार पर वसीम अकरम ने कुछ इस तरह से कसा तंज
AUS vs IND : टीम इंडिया की शर्मनाक हार से लगी रिकॉर्डस की झड़ी, 143 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
एडिलेड टेस्ट (Tea Report): बुमराह, अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला,आधे से ज्यादा टीम लौटी पवेलियन
ऑस्ट्रेलियाई टीम में फिर हुआ फेरबदल, एडिलेड टेस्ट में चोट के कारण सीन एबॉट बाहर 'हेनरिक्स को मिली जगह'
Aus vs Ind: Our Batting Depth Will Be Tested Against Good Indian Bowling Attack, Says Smith
Aus vs Ind: Smith Pumped For Test Clashes After Missing Last India Series
Aus vs Ind: Kohli's Absence Will Create 'Void' For India During Test Series, Says Tendulkar
Aus vs Ind: Warner Ruled Out From First Test Against India
Aus vs Ind: Jadeja Likely To Be Out From The First Test Against Australia
फैंस के लिए अच्छी खबर, तय कार्यक्रम के अनुरूप ही होगा Ind- Aus के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट
India Tour Of Australia 2020-21: Adelaide Test To Go Ahead As Scheduled, Confirms Cricket Australia
IND vs AUS: जोश हेजलवुड ने कहा, इस वजह से एडिलेड में ही होना चाहिए भारत-ऑस्ट्रेलिया का डे-नाइट टेस्ट
Ind vs Aus: Hazlewood Wants D/N Test At Adelaide Only
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31