Afg vs sl: Cricket News & Match Updates
Asia Cup 2023: टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद राशिद ने पोस्ट किया दिल छू लेने वाला मैसेज, कहा- मजबूत होकर वापस आएं
एशिया कप 2023 के छठे मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से मात दे दी। अफगानिस्तान को सुपर 4 में पहुंचने के लिए 37.1 ओवर में मैच अपने नाम करना था लेकिन पूरी टीम 37.4 ओवरों में 289 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए थे। वहीं राशिद खान (Rashid Khan) अंत तक 16 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे। अब टूर्नामेंट से बाहर हो जानें के बाद राशिद ने सोशल मीडिया एक्स पर एक हार्टफुल मैसेज किया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि, "खेल में कई उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आप सीखते हैं, बढ़ते हैं और मजबूत होकर वापस आते हैं। हमेशा हमारा समर्थन करने के लिए धन्यवाद।" अफगानिस्तान को हराने के बाद श्रीलंका ने सुपर 4 में अपनी जगह बना ली है। ये श्रीलंका की लगातार 12वीं जीत है। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और कासुन राजिथा ने शानदार प्रदर्शन किया था। Read More...
Related Cricket News for Afg vs sl - Tesst
Asia Cup 2023: टूर्नामेंट से बाहर हो जानें के बाद छलका अफगनिस्तान के कप्तान का दर्द, कहा- इससे बहुत निराश हूँ
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31