As rishabh pant
पंत ने दोनों हाथों से मौके को लपका : साहा
नई दिल्ली, 20 मार्च - चोट किसी खिलाड़ी के करियर को रातों-रात बदल सकता है और भारतीय टेस्ट टीम तथा आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा से बेहतर इस चीज को और कोई नहीं जान सकता।
कंधे में चोट लगने के बाद से बंगाल के खिलाड़ी साहा ने ऋषभ पंत को अपनी जगह टीम में विकेटकीपिंग करते देखा है।
साहा ने आईएएनएस से कहा कि पंत को जो भी मौके मिले हैं उसे उन्होंने दोनों हाथों से लपका है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत सफलता से पहले टीम की सफलता महत्वपूर्ण है।
साहा ने कहा, "चोट किसी भी समय लग सकती है और कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है। जो भी चोटिल खिलाड़ी की जगह आएगा वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेगा और पंत ने ऐसा ही किया है।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए टीम पहले है। मैं चाहता हूं कि टीम अच्छा प्रदर्शन करे। मुझे भी लगता है कि ऋषभ ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने खुद को साबित भी किया है। अब यह चयनकर्ताओं को फैसला करना है कि वे आगे की चीजों को कैसे देख रहे हैं।"
बंगाल के खिलाड़ी ने कहा, "मैं कुछ समय के लिए खेल से बाहर हो गया था। इसके बाद मैंने मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिये अच्छी तैयारी की। मुझे पता है कि खुद को साबित करने के लिए आईपीएल एक अच्छा टूर्नामेंट है।"
साहा अब आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद में डेविड वार्नर के लौटने से उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि वार्नर एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। निश्चित रूप से टीम उनके मैदान में उतरने की उम्मीद कर रही है। उनके जैसा खिलाड़ी हर रोज नहीं आता और उनके साथ खेलना एक सम्मान की बात है।"
साहा ने कहा, "जब मैंने उनके खिलाफ खेला है, तब मैंने उन्हें करीब से जानने की कोशिश की कि वह मैचों की तैयारी कैसे करते हैं। उनकी नैतिकता भी आपको एक बेहतर खिलाड़ी बनाती है।"
आईएएनएस
Related Cricket News on As rishabh pant
-
Rishabh Pant grabbed his chance, now up to selectors: Wriddhiman Saha
New Delhi, March 20 (CRICKETNMORE): An injury can change a sportspersons career graph overnight and not many would know that better than India and Sunrisers Hyderabad wicket-keeper Wriddhiman Saha. Fr ...
-
वर्ल्ड कप में नंबर 4 पर ऋषभ पंत से करानी चाहिए बल्लेबाजी, सौरव गांगुली ने किया ऐलान
19 मार्च। आगामी विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलाहकार सौरभ गांगुली और कोच ...
-
महान एमएस धोनी से तुलना पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल जीतनें वाली बात
17 मार्च,(CRICKETNMORE): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी दो वनडे मैचों में एमएस धोनी को आराम दिया गया था। उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिला। हालांकि ...
-
Rishabh Pant perfect for being Dhoni's deputy, says Ricky Ponting
New Delhi, March 16 (CRICKETNMORE): Former Australia skipper Ricky Ponting believes that Rishabh Pant is perfect for playing the role of Mahendra Singh Dhoni's deputy in the upcoming World Cup, ...
-
ऋषभ पंत की तुलना एमएस धोनी से करने पर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने दिया…
12 मार्च,(CRICKETNMORE)। सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया है। उनकी जगह युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत टीम का हिस्सा बने हैं। बीते मैच में ...
-
Unfair to compare Rishabh Pant with MS Dhoni,says Bharat Arun
New Delhi, March 12 (CRICKETNMORE): With Rishabh Pant missing a few chances behind the wicket in the Mohali ODI and the spectators demanding M.S. Dhoni's return, India bowling coach Bharat ...
-
एमएस धोनी से ऋषभ पंत की तुलना पर शिखर धवन ने रखी अपनी राय, कही ऐसी बात
11 मार्च: मोहाली में खेले गए चौथे वनडे मैच के 44वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर अगर ऋषभ पंत शानदार बल्लेबाजी कर रहे एश्टन टर्नर को स्टंप आउट ...
-
पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने कहा, ऋषभ पंत को बतौर बल्लेबाज वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए
22 फरवरी। भारत के पूर्व फारुख इंजीनियर ने ऋषभ पंत को लेकर एक खास बयान दिया है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप को लेकर हर जगह एक ही चर्चा चल रही ...
-
Want to give Pant a few ODIs before finalising World Cup squad: MSK Prasad
New Delhi, Feb 15 - The BCCI's selection committee chairman MSK Prasad on Friday backed wicketkeeper-batsman Rishabh Pant's call-up to the ODI squad for the five-match rubber against Australia ...
-
विश्व कप टीम पर अंतिम फैसले से पहले पंत को कुछ मौका : प्रसाद
नई दिल्ली, 15 फरवरी - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ...
-
सुनील गावस्कर का एलान,धवन की जगह ये खिलाड़ी करे रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग
15 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने हाल ही में वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत से ओपनिंग कराने का आइडिया दिया था। अब भारत के ...
-
रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन नहीं ये खिलाड़ी करे ओपनिंग, शेन वॉर्न ने की मांग
13 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल करने का ...
-
IND vs NZ: शिखऱ धवन ने जमकर की ऋषभ पंत की तारीफ, कहा उनमें है यह खास क्षमता
वेलिंग्टन, 5 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत में कम समय में ही मैच का पासा पलटने की क्षमता ...
-
Shikhar Dhawan praises stumper Rishabh Pant ahead of T20I series
Wellington, Feb 5 (CRICKETNMORE): Showering praise on young stumper Rishabh Pant, India opener Shikhar Dhawan on Tuesday termed Pant as 'an asset' for the team. Pant who wasn't part of ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31