As sri lanka
कोलंबो टेस्ट : दूसरे दिन का खेल भी बारिश से बाधित रहा
कोलंबो, 23 अगस्त - श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच यहां पी सारा ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी बारिश से बाधित रहा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में शुक्रवार को दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने छह विकेट खोकर केवल 144 रन बनाए। देखें स्कोरकार्ड
मैच के पहले दिन भी बारिश ने खलल डाला था और श्रीलंका की टीम दो विकेट पर 85 रन ही बना सकी थी।
मेजबान टीम को गुरुवार को जल्द ही दो झटके लगे। टीम के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (2) और कुसल परेरा (0) 93 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। दोनों ही बल्लेबाजों को तेज गेंदबाद ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया।
शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने अपना 22वां अर्धशतक लगाया और धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 37 रन जोड़े। करुणारत्ने 65 रन बनाकर आउट हुए।
उन्हें टिम साउदी ने विकेटकीपर वॉटलिंग के हाथों कैच आउट करवाया। साउदी ने उसी ओवर में निरोशन डिकवेला को पवेलियन भेज दिया। डिकवेला अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
डी सिल्वा ने हालांकि, एक छोर संभाले रखा। दिन का खेल समाप्त होने तक वह 32 रन और दिलरुवान परेरा पांच रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे।
बोल्ट और साउदी ने 2-2 विकेट हासिल किए। बोल्ट ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट भी पूरे किए। वह रिचर्ड हैडली (431) और टिम साउदी (361) के बाद ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
आईएएनएस
Related Cricket News on As sri lanka
-
Sri Lanka reach 144/6 before rain plays spoilsport on Day 2
Colombo, Aug 23: Persistent rain ensured that only a shortened first session of play was possible on Day 2 of the second Test between New Zealand and Sri Lanka at the ...
-
Sri Lanka left reeling by Trent Boult,Tim Southee onlsaught
Colombo, Aug 23: New Zealand reduced Sri Lanka to 144/6 in the rain-hit first session on Day 2 of the second Test in Colombo on Friday. Trent Boult and Tim Southee ...
-
कोलंबो टेस्ट में वर्षा बाधित पहले दिन श्रीलंका के 2 विकेट पर 85 रन
कोलंबो, 22 अगस्त | मेजबान श्रीलंका ने यहां पी सारा ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के वर्षा बाधित पहले दिन गुरुवार को अपनी ...
-
Akila Dananjaya,Kane Williamson reported for suspect bowling action
Colombo, Aug 20: Sri Lanka spinner Akila Dananjaya and New Zealand captain Kane Williamson have been reported for suspected action following the first Test between the two teams ended on ...
-
Tim Southee to lead New Zealand in Sri Lanka T20Is
Wellington, Aug 20: Right-arm pacer Tim Southee will captain New Zealand in a three-match T20I series against Sri Lanka starting September 1 in Kandy. Regular skipper Kane Williamson and paceman ...
-
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा,दो बड़े खिलाड़ी हुए बाहर
कोलंबो, 20 अगस्त | श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के मौजूदा कप्तान केन विलियमसन और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आराम दिया ...
-
श्रीलंका ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया,ये खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच
गॉल, 19 अगस्त | श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से मात देकर 1-0 ...
-
Sri Lanka beat New Zealand by 6 wickets in first test
Galle - Sri Lanka on Saturday beat New Zealand by six wickets in Galle to take a 1-0 lead in the two-Test series. Chasing a target of 268, Sri Lanka rode ...
-
गॉल टेस्ट : श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
गॉल - श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से मात देकर 1-0 की बढ़त बना ली ...
-
SL vs NZ: करुणारत्ने, थिरिमाने के आगे न्यूजीलैंड हुई पस्त,श्रीलंका जीत के करीब
गॉल, 17 अगस्त | कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद 71) और लाहिरू थिरिमाने (नाबाद 57) के शानदार अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ ...
-
BJ Watling fifty helps New Zealand take 177-run lead on Day 3
Galle, Aug 16: New Zealand stacked up a 177-run lead on Day 3 of their first Test against Sri Lanka in Galle. Sri Lanka were all out for 267 in ...
-
Tim Southee equals Sachin Tendulkar's six-hitting record in Tests
Galle, Aug 16: New Zealand pacer Tim Southee has equalled the tally of sixes hit by legendary Indian batsman Sachin Tendulkar in Test cricket. Southee, who scored 14 off 19 balls ...
-
SL vs NZ: एजाज पटेल के पंजे ने श्रीलंका को फंसाया,न्यूजीलैंड से इतने रन पीछे
गॉल, 16 अगस्त | बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल के पांच विकेटों के दम पर न्यूजीलैंड ने यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच ...
-
Galle Test: Ajaz Patel's fifer jolts Lanka against New Zealand
Galle, Aug 15: Left-arm spinner Ajaz Patel (5/76) rattled the Sri Lankan batting line-up even as Angelo Mathews and Kusal Mendis chipped in with useful half-centuries to help the hosts ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31