Asia cup rising stars
11 चौके, 15 छक्के और 144 रन! Vaibhav Suryavanshi ने 32 बॉल में ठोका शतक, खटखटाया Team India का दरवाजा
Vaibhav Suryavanshi Century: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 (Asia Cup Rising Stars 2025) का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 14 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में खेला जा रहा है जहां इंडिया-ए के विस्फोटक बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने यूएई (IND-A vs UAE) के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों पर 144 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर धमाल मचा दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा भी खटखटाया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इनिंग में 343.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की और 11 चौके और 15 छक्के जड़ते हुए 144 रन बनाए। जान लें कि इसी बीच वैभव ने सिर्फ 32 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। खास बात ये भी है कि अपनी इनिंग के दौरान वैभव ने सिर्फ चौके-छक्कों से ही 26 गेंदों पर 134 रन बनाए।
Related Cricket News on Asia cup rising stars
-
Captains Feel '160' Is Par Score As Stage Set For Asia Cup Rising Stars In Doha
Asia Cup Rising Stars: India 'A' skipper Jitseh Sharma and rival captain Irfan Khan of Pakistan feel a total of '160' would be par score at the Asia Cup Rising ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31