Auqib nabi: Cricket News & Match Updates
VIDEO : तैयार हो रहा है अगला हार्दिक! IPL ऑक्शन से पहले जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर का वीडियो वायरल
भारतीय टीम इस समय हार्दिक पांड्या के अलावा एक और तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर की तलाश कर रही है। पांड्या से पहले कई विकल्प आज़माए गए लेकिन वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल नहीं हो पाए लेकिन इस समय एक और तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर उभरकर सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑलराउंडर अपनी स्विंग बॉलिंग और तूफानी बल्लेबाज़ी से लाइमलाइट लूट रहा है।
ये ऑलराउंडर कोई और नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के लिए खेलने वाले औकिब नबी हैं। नबी हाल ही में जम्मू कश्मीर की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए भी नजर आए थे। जो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि औकिब अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के अलावा स्विंग का भी प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी बॉलिंग के सामने बल्लेबाज़ नतमस्तक नजर आ रहे हैं। Read More...
Related Cricket News for Auqib nabi - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31