Aus vs afg: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'Perfect Yorker', उड़ गए मैथ्यू वेड के होश; पलक झपकते ही बेल्स ले उड़ी गेंद
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 38वें मुकाबलें में परफेक्ट यॉर्कर का सटीक उदाहरण देखने को मिला। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच चोटिल होने के कारण मैदान पर नहीं उतर सके जिस वज़ह से ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई करने की जिम्मेदारी विकेटकीपर बैटर मैथ्यू वेड को मिली। वेड कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे, लेकिन बैट के साथ कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वेड को अफगानी तेज गेंदबाज़ फजलहक फारूकी ने अपनी शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस गेंद को क्रिकेट फैंस टूर्नामेंट की बेस्ट यॉर्कर कह रहे हैं।
फजलहक फारूकी की यह गेंद ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिली। फारूकी अपने कोटे का तीसरा ओवर कर रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर बाएं हाथ बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड स्ट्राइक पर आए, ऐसे में अफगानी गेंदबाज़ ने राउंड द विकेट यॉर्कर डिलीवर करने का प्लान बनाया। फारूकी ने अपने प्लान को अंजाम देते हुए एक परफेक्ट यॉर्कर फेंका जिस पर वेड बिल्कुल ही चकित रह गए। इस दौरान जब तक वेड अपना बल्ला नीचे लेकर आते तब तक यह गेंद स्टंप से टकरा चुकी थी और विकेट बेल्स उड़ चुके थे। Read More...
Related Cricket News for Aus vs afg - Tesst
VIDEO: मिचेल मार्श के चेहरे पर छाया मातम, आउट होकर हुए मायूस; घुटने पर बैठकर मारना चाहते थे छक्का
AUS-AFG मैच में अंपायर्स ने की नादानी, अफगानिस्तान ने डाला 5 बॉल वाला ओवर
VIDEO: डेविड वॉर्नर Cool से बने Fool, राइट हैंडर बल्लेबाज बनने के चलते हुए क्लीन बोल्ड
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, Fantasy XI टिप्स और प्रीव्यू
T20 World Cup: Australia Skipper Aaron Finch Reveals His Availablity Ahead Of Important Clash Against Afghanistan
Australia vs Afghanistan, T20 World Cup, Super 12 - AUS vs AFG Cricket Match Prediction, Where To Watch, Probable XI And Fantasy XI Tips
டிம் பெயின் கருத்துக்கு பதிலடி கொடுத்த ஆஸ்கர் ஆஃப்கான்!
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31