Captain rohit sharma: Cricket News & Match Updates
3rd ODI: हिटमैन रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ यूनिवर्स बॉस गेल के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की
आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने क्रिस गेल (Chris Gayle) के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत के कप्तान ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की इस मैच में पारी लड़खड़ा गयी है। वो 12.5 ओवर में 82 के स्कोर पर 6 विकेट खो चुके हैं।
रोहित अब वनडे में 331 छक्कों के साथ गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित के नाम 264 मैच की 257 पारियों में 331 छक्के दर्ज हैं। वेस्टइंडीज के यूनिवर्स बॉस गेल के नाम 301 मैच की 294 पारियों में 331 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी पहले स्थान पर हैं। उनके 398 मैच की 369 पारियों में 351 छक्के जड़े हैं। आपको बता दे कि रोहित श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में अच्छी लय में थे लेकिन अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सके। उन्होंने 20 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। Read More...
Related Cricket News for Captain rohit sharma - Tesst
3rd ODI: कुसल मेंडिस से गुस्से में भिड़े मोहम्मद सिराज, दोनों के बीच हुई तीखी नोकझोंक, देखें Video
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में ये 3 बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते है रन मशीन कोहली
2nd ODI: श्रीलंका के खिलाफ मिली हार से निराश दिखाई दिए भारतीय कप्तान रोहित, बताया कहा खा गए मात
2nd ODI: वेंडरसे की स्पिन के आगे भारत ने टेके घुटने, श्रीलंका ने 32 रन से मैच जीतते हुए सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
2nd ODI: वेंडरसे की गेंद पर स्वीप शॉट खेलना पड़ा रोहित को भारी, निसांका ने अद्भुत कैच पकड़ते हुए कप्तान को किया आउट
2nd ODI: वॉशिंगटन सुंदर ने 2 बार किया ऐसा काम, मुक्का मारने दौड़े कप्तान रोहित शर्मा, देखें Video
2nd ODI: हिटमैन रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का ये महारिकॉर्ड
खुद को बल्लेबाज समझ बैठा- अर्शदीप के बड़े शॉट खेलने की वजह से SL के खिलाफ मैच हुआ टाई तो फूटा फैंस का गुस्सा
1st ODI: वेल्लालागे और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका ने भारत के खिलाफ मैच किया टाई
1st ODI: हिटमैन रोहित शर्मा बतौर कप्तान इयोन मोर्गन को पछाड़ते हुए इस मामलें में बन गए नंबर 1
1st ODI: बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित ने बनाया महारिकॉर्ड, सचिन के बाद ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज
1st ODI: रोहित शर्मा ने DRS कॉल पर लिए सुंदर के मजे, कहा- मेरे को क्या देख रहा है, देखें Video
रोहित शर्मा ने दिवगंत क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ को दी श्रद्धांजलि, कहा- मैं भाग्यशाली था कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला
SL के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रचने से एक कदम दूर है भारत, ये बड़ा कारनामा करने वाली बन जाएगी पहली टीम
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31