Cricket australia: Cricket News & Match Updates
BBL 2021-22 : ECB ने अपने खिलाड़ियों को बिग बैश लीग से बुलाया वापस
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (बीबीएल) में भाग ले रहे अपने क्रिकेटरों को कोरोना की स्थिति के मद्देनजर जल्द से जल्द देश छोड़ने के लिए कहा है। ईसीबी ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि वह 22 जनवरी से ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले सीमित ओवरों के दौरे को बचाना चाहता है। इंग्लैंड को ब्रिजटाउन में पांच टी20 खेलने हैं, जिसके बाद मार्च में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।
बीबीएम में कई कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं, खासकर मेलबर्न स्टार्स में, जिसने अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बीच कुल 18 मामले दर्ज किए हैं।
द क्रिकेटर की एक रिपोर्ट में रविवार को कहा गया है, यूके लौटने के लिए कहे गए खिलाड़ियों में साकिब महमूद, जॉर्ज गार्टन, रीस टॉपली, सैम बिलिंग्स, जेम्स विंस और टायमल मिल्स शामिल हैं।
रिपोर्ट में आगे कहा गया, '22 जनवरी से बारबाडोस में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा की जा चुकी है। इसके लिए 7 जनवरी तक यूके लौटने को कहा गया है।'
रविवार को महमूद और बिलिंग्स को सिडनी थंडर के लिए खेलने के लिए चुना गया था, मिल्स एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए दिखाई दिए। इंग्लैंड के एक अन्य क्रिकेटर क्रिस जॉर्डन पहले ही वापस आ चुके थे।
बीबीएल आयोजकों ने पिछले साल दिसंबर में पुष्टि की थी कि अगर ईसीबी को उनकी सेवाओं की जरूरत पड़ती है तो इंग्लैंड के खिलाड़ियों पहले से सूचित कर दिया जाएगा।
बीबीएल आयोजकों ने कहा, 'वर्तमान में बीबीएल में खेल रहे छह अंग्रेजी खिलाड़ी जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है, वे 7 जनवरी तक यूके लौट आएंगे।'
Related Cricket News for Cricket australia - Tesst
Cricket Australia Announce Best Test XI Of 2021; Includes 4 Indians But Not Virat Kohli!
ஆஸ்திரேலிய பெஸ்ட் லெவன் அணியில் அஸ்வின்,ரோஹித் உள்பட 4 இந்தியர்களுக்கு இடம்!
பிபிஎல் 2021: வீரர்களுக்கு பரவிய கரோனா; அச்சத்தில் வீரர்கள்!
Ashes: Australia Face Uphill Task To Decide Pacers For Sydney Test
Ashes 2021-22: खिलाड़ियों और स्टाफ की COVID रिपोर्ट आई नेगटिव, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ली राहत की सांस
Ashes Not At Risk Despite Covid Cases In England Camp, Clears Cricket Australia's Chief
Cricket Australia सीईओ ने कोच जस्टिन लैंगर को लेकर दी बड़ी जानकारी
CA Chief Keeps Justin Langer Guessing On Coaching Contract Extension
Another Scandal Building Up? A Women Claims To Have Info That Could 'Destroy' An Australian Player's Career
பாலியல் குற்றச்சாட்டு: ஆஸ்திரேலிய வீரருக்கு 4 ஆண்டுகள் சிறை!
ऑस्ट्रेलिया ने 32 वर्षीय स्कॉट बोलैंड को बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम में किया शामिल
प्लेइंग 11 में यह बदलाव करके एशेज सीरीज में वापसी कर सकती है इंग्लैंड : शेन वार्न
Ashes: Cricket Australia Levels Up Covid-19 Protocols For Boxing Day Test
कोरोना बढ़ने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर लगाई गई पाबंदी
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31