Cricket tales: Cricket News & Match Updates
Cricket Tales - अनोखे सच उस ऑडी कार के जिसे रवि शास्त्री ने जीता था
Cricket Tales - 1985 में ऑस्ट्रेलिया में बेंसन एंड हेजेज क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में, रवि शास्त्री ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस का अवार्ड जीता और उन्हें ऑडी 100 कार इनाम में मिली। रवि शास्त्री ने तब 182 रन बनाए थे टूर्नामेंट में और साथ में 8 विकेट लिए। आज किसी भी क्रिकेटर के लिए कार कोई बहुत बड़ी बात नहीं पर उस समय ये ऐसा अवार्ड था जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई। भारत के क्रिकेटरों को साइकिल, मोटर साइकिल या स्कूटर इनाम में मिलने की मिसाल तो थीं पर भारत से बाहर कार मिलना- अनोखी घटना जैसा था। उस दौर में किसी भी प्रॉडक्ट से जुड़ा 'इम्पोर्टेड' शब्द ही उसकी कीमत एकदम बढ़ा देता था।
भारत ने तब पाकिस्तान को फाइनल में हराया था- के श्रीकांत को मैन ऑफ द मैच और रवि शास्त्री को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। रवि शास्त्री के जैसे ही सुनहरे रंग की ऑडी जीतने की घोषणा हुई- टीम के सभी क्रिकेटर कार पर थे- कोई अंदर, कोई बोनट पर तो कोई छत पर। आपने इस नजारे की फोटो जरूर देखी होंगी। आज तक इसे भारतीय खेलों की सबसे चर्चित/प्रतिष्ठित कार मानते हैं। Read More...
Related Cricket News for Cricket tales - Tesst
Cricket Tales - बेटे ने कहा, पापा रन कब बनाओगे और सहवाग ने सेंचुरी ठोक दी
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31