Dale steyn: Cricket News & Match Updates
डेल स्टेन ने कागिसो रबाडा को बताया वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे अद्भुत गेंदबाज
कोलकाता, 18 अप्रैल | साउथ अफ्रीका और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलने वाले दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने हमवतन कगीसो राबाडा को एक अद्भुत खिलाड़ी बताया और कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित किया है।
मौजूदा समय में 23 वर्षीय रबाडा को भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है। आईपीएल में रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं और 12वें संस्करण में सबसे ज्यादा 17 विकेट ले चुके हैं।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान स्टेन ने कहा, "आप केजी (रबाडा) को देखिए, वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखें। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से हर मौकों को भुनाया है।"
स्टेन ने कहा, "हमने देखा है कि खिलाड़ी आते हैं, अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं, लेकिन केजी ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।"
आईपीएल की नीलामी में किसी भी टीम ने स्टेन को नहीं खरीदा और बाद में उन्हें चोटिल नाथन कोल्टर-नाइल की जगह बैंगलोर में शामिल किया गया।
स्टेन ने कहा, "उन्होंने (कोच गैरी कर्स्टन) ने मुझसे पूछा कि क्या मैं खेल रहा हूं, गेंदबाजी कर रहा हूं और मैंने कहा हां। दरअसल, मैं हमारे स्थानीय टी-20 टूर्नामेंट में खेलने की तैयारी कर रहा था। कभी-कभी आईपीएल के बीच में आना मुश्किल हो सकता है और विश्व कप भी आ रहा है, लेकिन हम उससे आगे बढ़ने में कामयाब रहे और मैं यहा हूं।"
उन्होंने कहा, "मुझे पहले आईपीएल के लिए नहीं चुना गया, लेकिन यह ठीक है। कोच की अपनी योजनाएं और संरचना होती है और अगर आप उनकी योजनाओं में फिट नहीं बैठते तो इसे दिल पर लेने की जरूरत नहीं है। इसमें कुछ व्यक्तिगत नहीं है, यह व्यापार है । अगर मैं आपसे सच कहूं तो मुझे क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा लगता है।" Read More...
Related Cricket News for Dale steyn - Tesst
Kagiso Rabada is a wonderkid, he is here to stay: Dale Steyn
Dale Steyn to replace injured Nathan Coulter-Nile in RCB
डेल स्टेन को आरसीबी टीम में किया गया शामिल, नाथन कूल्टर नाइल की जगह हुए टीम में शामिल
Dale Steyn shows Indian visa, fans think he is joining RCB
RECORD: डेल स्टेन ने रचा इतिहास, तोड़ डाला स्टुअर्ट ब्रॉड का बड़ा रिकॉर्ड
STATS ALERT: डेल स्टेन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इस नंबर पर पहुंचे
स्टेन ने कुत्ते को बचाने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार
डेल स्टेन की गेंदबाजी का जादू सर चढ़कर बोल रहा है, कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं
डेल स्टेन ने दिया बयान, शॉन पोलक से काफी कुछ सीखा
SA vs PAK: डेल स्टेन ने रचा इतिहास,साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
SA vs PAK: डेल स्टेन साउथ अफ्रीका के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बनने से एक कदम दूर,मैच से पहले कहा ऐसा
Dale Steyn, Imran Tahir back in South Africa ODI squad
Dale Steyn hints at quitting ODI post 2019 World Cup
England favourites against formidable India, feels Steyn
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31