David warner: Cricket News & Match Updates
एडिलेड टी-20 में दिवाली के दिन डेविड वॉर्नर का तूफानी शतक, श्रीलंका को 134 रनों से करारी शिकस्त दी
एडिलेड, 27 अक्टूबर | डेविड वार्नर के दमदार शतक के दम पर आस्ट्रेलिया ने यहां रविवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 134 रनों से करारी से शिकस्त दी। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया,जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम नौ विकेट खोकर सिर्फ 99 रन ही बना सकी।
वार्नर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आस्ट्रेलिया की टी-20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है जबकि श्रीलंका की यह सबसे बड़ी हार। घरेलू मैदान पर टी-20 में आस्ट्रेलिया का यह सबसे बड़ा स्कोर भी है।
श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका ये निर्णय पूरी तरह से गलत साबित हुआ।
एरोन फिंच और वार्नर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 122 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। कप्तान फिंच ने सिर्फ 36 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली। उनके आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की।
मैक्सवेल ने केवल 28 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के की बदौलत 62 रन बनाए। वहीं वार्नर ने अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 56 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और एक रन के स्कोर पर ही कुसल मेंडिस के रुप में मेहमान टीम को पहला झटका लग गया। 13 के कुल योग पर श्रीलंका के लगातार दो विकेट गिरे जिसने उसे बैकफुट पर धकेल दिया और 50 रनों के भीतर ही मेहमान टीम के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
श्रीलंका इस झटके से उबर नहीं पाई और पूरी टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर केवल 99 रन ही बना पाई। एडम जम्पा ने 14 रन देकर सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए जबकि पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क को 2-2 विकेट मिले।
Related Cricket News for David warner - Tesst
Steve Smith, David Warner among most expensive players in 'The Hundred' draft
डेविड वॉर्नर के समर्थन में उतरे जस्टिन लैंगर,कहा जल्द ही दमदार वापसी करेंगे
Australia coach Justin Langer backs David Warner to come good in Tests
डेविड वार्नर ने आस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेली शतकीय पारी, बनाए इतने सारे रन !
David Warner thanks fans for support in message after Ashes
स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया कमाल,डेविड वॉर्नर को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
डेविड वॉर्नर की खराब फॉर्म को लेकर रिकी पॉटिंग ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
David Warner a certainty for Aus summer despite poor form: Ricky Ponting
लंदन टेस्ट में आस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत, शुरूआती 2 विकेट गिरे, वॉर्नर फिर फ्लॉप !
डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज हुआ टेस्ट क्रिकेट का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, 141 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ
VIDEO वॉर्नर का स्लिप में बेन स्टोक्स ने लपका जबरदस्त कैच, एक बार फिर फ्लॉप हुए डेविड वॉर्नर
ENG vs AUS: पांचवें टेस्ट से पहले कोच जस्टिन लैंगर ने डेविव वॉर्नर पर जताया भरोसा,खराब फॉर्म पर कही ये बात
One good David Warner inning will help us win Ashes series: Justin Langer
ASHES 2019: Ricky Ponting backs David Warner to retain opening spot at Oval
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31