Delhi daredevils: Cricket News & Match Updates
आईपीएल 2019 के लिए दिल्ली कैपिटल्स में फेरबदल, इन्हें बनाया गया नया सीईओ
21 फरवरी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को धीरज मल्होत्रा को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जबकि श्रीनाथ टीबी को हेड ऑफ ऑपरेशन्स नियुक्त किया। दिल्ली स्थिति फ्रेंचाइजी ने पिछले वर्ष दिसंबर में टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रखा था। इससे पहले, टीम को दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था।
क्लब द्वारा जारी बयान के अनुसार, आईपीएल के 12वें सीजन से पहले क्लब के ब्रांड को मजबूती प्रदान करने के लिए दो नियुक्तियां की गई हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा, "हम दिल्ली कैपिटल्स के व्यापार और संचालन की देखरेख करने के लिए धीरज और श्रीनाथ को अपने साथ जोड़कर खुश हैं। एक टीम के रूप में हम नई रणनीति अपनाना चाहते हैं और फ्रेंचाइजी ने दो व्यक्तियों पर विश्वास दिखाया है जो इसे आगे ले जाएंगे।"
मल्होत्रा को 24 वषों से अधिक का अनुभव है। वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भी काम कर चुके हैं।
मल्होत्रा ने कहा, "मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के मालिकों ने मुझे फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए चुना। मेरी प्राथमिकता हमारे प्रदर्शन को बहेतर करने और प्रशंसकों से जुड़ना है। हमारे पास इस सीजन बेहतरीन टीम है जो शानदार प्रदर्शन कर सकती है।"
वह इससे पहले भी 2008 में आईपीएल के साथ जुड़े थे। तब उन्हें टूर्नामेंट निदेशक नियुक्त किया गया था। वह इसी पद पर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में भी काम कर चुके हैं साथ ही हॉकी इंडिया लीग में वह सलाहाकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वहीं श्रीनाथ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े थे।
Related Cricket News for Delhi daredevils - Tesst
IPL 2019: Delhi Daredevils pin hopes on young guns; release Gautam Gambhir, Mohammed Shami
IPL 2019: Delhi Daredevils trade Shikhar Dhawan from Sunrisers Hyderabad
आईपीएल में अब इस टीम के लिए खेलेंगे शिखर धवन, 11 साल बाद हुई वापसी
IPL 2018: Delhi opted to bat against Mumbai
IPL 2018 (Match 55) Preview: Mumbai Indians vs Delhi Daredevils
IPL 2018: Mumbai Indians face Delhi Daredevils in must-win game
IPL 2018 (Match 52) Preview: Chennai Super Kings vs Delhi Daredevils
IPL 2018: CSK to face bottom-placed DD
IPL: Kohli, de Villiers star in RCB's victory over Delhi
Rishabh Pant now needs to be consistent, will soon play for India: Ganguly
IPL2018: Laggards Royal Challengers Bangalore fancy chances against struggling Daredevils
IPL 2018: Rishabh Pant's ton in vain as Sunrisers Hyderabad thrash Daredevils by 9 wickets
Delhi Daredevils bat for organ donation
IPL: Hyderabad regain top spot top after beating Delhi by 7 wickets
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31