Dhanashree verma
Advertisement
VIDEO: युजवेंद्र चहल ने लिया 2 गेंदों पर 2 विकेट, कुछ इस अंदाज में मंगेतर धनश्री वर्मा ने किया सेलिब्रेट
By
Prabhat Sharma
October 17, 2020 • 17:25 PM View: 4290
IPL 2020 RR vs RCB:आईपीएल के 33वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम आमने-सामने है। आरसीबी और राजस्थान के बीच यह मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने को उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की।
इस मैच में एक बार फिर युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की और 2 गेंदों पर 2 विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स की कमर तोड़ दी। आठवें ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने जबरदस्त बैटिंग कर रहे रॉबिन उथप्पा को पवेलियन भेजा वहीं अगली गेंद पर चहल ने संजू सैमसन को आउट कर दिया। चहल के यह दो विकेट उनके लिए और खास हो गए क्योंकि स्टेंड पर उनकी सक्सेस को सेलिब्रेट करते हुए उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा नजर आईं।
Advertisement
Related Cricket News on Dhanashree verma
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement