Dinesh karthik: Cricket News & Match Updates
अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देने के बाद भी केकेआर को मिली हार के बाद दिनेश कार्तिक निराश, कही ऐसी बात
कोलकाता, 26 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में यहां हार झेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपने गेंदबाजों की आलोचना की।
कोलकाता ने गुरुवार को खेले गए मैच में कार्तिक के नाबाद 97 रनों की बदौलत छह विकेट पर 176 रन बनाए थे, लेकिन राजस्थान की टीम रियान पराग (47) और जोफ्रा आर्चर (नाबाद 27) की दमदार पारी की बदौलत तीन विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
मैच के बाद कार्तिक ने कहा, "मैं समझता हूं कि कुल मिलाकर हमारी गेंदबाजी ने कई बार उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। मुझे लगता है कि कई बार हमारी बल्लेबाजी भी उतनी बेहतरीन नहीं रही जिसके कारण हम रन बनाने के बाद भी कई मैच नहीं जीत पाए।"
कार्तिक ने कहा, "हमें बेहतर होने के लिए इस चीज पर ध्यान देना होगा और लड़कों को इस बारे में पता है।"
कई मुकाबले हारने के बाद कार्तिक की कप्तानी पर भी सावल उठे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में कोलकाता पूरा प्रयास करेगी।
कार्तिक ने कहा, "जब परिणाम आपके पक्ष में नहीं आते, तो ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं और मैं इसे समझता हूं, लेकिन एक टीम के रूप में, हम बहुत सी चीजों को सही करने की कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हम सही संयोजन बैठाने का प्रयास कर रहे हैं और हर मैच यह सोचकर खेल रहे है कि हम इसे जीत सकते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि ड्रेसिंग रूम का माहौल सही रहे और उन्हें अपने कप्तान पर भरोसा हो।"
उन्होंने कहा, "मेरा काम सामने से नेतृत्व करना है, लेकिन कभी-कभी नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आते। हम एक टीम के रूप में कोशिश कर रहे हैं और मुझे अपने खिलाड़ियों पर यकीन है, हम एक टीम के रूप में बेहतरीन वापसी करेंगे।" Read More...
Related Cricket News for Dinesh karthik - Tesst
Captain Dinesh Karthik hits 97 as KKR post 175/6 against Rajasthan Royals
दिनेश कार्तिक को KKR की कप्तानी से हटाने के सवाल पर कोच जैक्स कालिस ने दी ये प्रतिक्रिया
Losing isn't fun, but removing DK not discussed, says Jacques Kallis
Moeen Ali took the game away from KKR,says Dinesh Karthik
दिनेश कार्तिक बोले,वर्ल्ड कप चयन के बाद अब हमारा ध्यान सिर्फ IPL पर केंद्रित
Players can now focus on IPL post World Cup selection: Dinesh Karthik
World Cup bound Dinesh Karthik, Kuldeep Yadav will now play freely,says Harry Gurney
2019 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलने पर दिनेश कार्तिक हुए इमोशनल,कही दिल की बात
Dream come true to be part of World Cup squad: Dinesh Karthik
Dinesh Karthik beat Rishabh Pant on wicket-keeping skills,says MSK Prasad
Shubman Gill has skill to stay calm under pressure, says Dinesh Karthik
जैक्स कैलिस बोले,भारत वर्ल्ड कप के लिए इस खिलाड़ी को न चुनकर बेवकूफी करेगा
India be silly not to pick Karthik for World Cup,says Jacques Kallis
KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आंद्रेल रसेल को लेकर किया ये खुलासा
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31