Eliminator match
आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
गुजरात टाइटंस ने 3 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवाने के बाद भी 229 रन के बड़े लक्ष्य का मजबूती से पीछा किया। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 49 गेंद पर 1 छक्के और 10 चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। वे जब तक क्रीज पर रहे गुजरात जीत की तरफ जाती दिखी। सुदर्शन का विकेट गिरने के साथ ही जीत कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस के पाले में चली गई। वाशिंगटन सुंदर ने 24 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मैच में गुजरात को जोस बटलर की कमी खली, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं।
मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह फिर से सबसे किफायती रहे। 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर उन्होंने 1 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Related Cricket News on Eliminator match
-
आईपीएल 2025 : रोहित शर्मा 7,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
GT VS MI Eliminator Match: रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 7,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। शुक्रवार को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में ...
-
आईपीएल 2025: रोहित शर्मा का तूफानी अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 229 रन का लक्ष्य
GT VS MI Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर ...
-
मुंबई ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी
GT VS MI Eliminator Match: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ...
-
GT vs MI: Shubman Gill के पास MS Dhoni को पछाड़ने का मौका, एलिमिनेटर मैच में धमाल मचाकर…
शुभमन गिल शुक्रवार, 30 मई को IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने बैट से धमाल मचाकर एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी को ...
-
WPL: हेले-नेट की पार्टनरशिप और हरमन के छक्कों से मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंची, गुजरात 47 रन से…
मुंबई इंडियंस विमेंस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबले दबाव से नहीं, जज्बे से जीते जाते हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने गुजरात जाइन्ट्स विमेंस को 47 ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31