Emirates old trafford
चौथा टेस्ट: पहले दिन क्रिस वोक्स ने गेंद से मचाया धमाल, ऑस्ट्रेलिया ऑल आउट होने की कगार पर
एशेज 2023 के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 83 ओवर में 8 विकेट खोकर 299 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशेन और मिचेल स्टार्क ने अर्धशतक जड़े। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में क्रिस वोक्स हावी रहे। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी की शुरुआत करने डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा आये। हालांकि ख्वाजा मात्र 3(19) रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मार्नस लाबुशेन उतरे। लाबुशेन और वॉर्नर ने 46 (56) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को क्रिस वोक्स ने वॉर्नर को 32(38) के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्टीव स्मिथ आये। लंच ब्रेक के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 107 रन था।
Related Cricket News on Emirates old trafford
-
स्टुअर्ट ब्रॉड ने बना डाला महारिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बने
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट का आंकड़ा छू लिया। इससे पहले इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने इस उपलब्धि को हासिल किया था। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 6 days ago
-
- 3 days ago
-
- 4 days ago