England cricket
T20 WC 2022 - आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को 5 रन से हराया ( DLS)
Also Read: Today Live Match Scorecard
मेलबर्न, 26 अक्टूबर - कप्तान एवं ओपनर एंडी बालबिर्नी (62) के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन से क्वालीफायर आयरलैंड ने खिताब के दावेदार इंग्लैंड को आईसीसी टी20 विश्व कप के वर्षा से बाधित सुपर-12 मैच में बुधवार को डकवर्थ लुइस नियम के तहत पांच रन से हराकर तहलका मचा दिया।
आयरलैंड ने 19.2 ओवर में 157 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाये थी कि फिर बारिश आने के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। आयरलैंड मुकाबले में पांच रन से विजेता बन गया।
दिलचस्प तथ्य है कि आयरलैंड ने 2015 के वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज को हराया और इस टी20 टूर्नामेंट में भी वेस्टइंडीज को हराया और आयरलैंड ने 2011 के वनडे विश्व कप में इंग्लैंड को हराया और आज भी इस टी20 टूर्नामेंट में इंग्लैंड को हरा दिया।
बारिश और तेज होती जा रही थी और लिहाजा मैच को रद्द करने का फैसला किया गया है। इसका मतलब हुआ आयरलैंड ने डकर्थ लुईस पद्धति के अनुसार पांच रनों से बाजी मार ली । इंग्लैंड के खिलाड़ी थोड़े हताश हैं। आयरलैंड ने दबदबा बनाया हुआ था लेकिन मोईन अली ने इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा था। भाग्य ने आयरलैंड का साथ दिया और उन्होंने एक प्रसिद्ध जीत दर्ज की। आयरलेंड के खिलाड़ी प्रशंसकों के साथ हाथ मिला रहे हैं और फोटो खिंचा रहे हैं।
जॉश लिटिल (16 रन पर दो विकेट) इस मैच के स्टार रहे। उन्होंने बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और इंग्लैंड के दोनों ओपनरों जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स को पवेलियन की राह दिखाई। बेन स्टोक्स को क्या लाजवाब गेंद पर फिन हैंड ने क्लीन बोल्ड किया। गैरेथ डेलानी के नाम तीन विकेट हो सकते थे लेकिन उनकी गेंदों पर दो कैच छूट गए। हालांकि यह आयरलैंड को उतना भारी नहीं पड़ा।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने पहले 10 ओवर में अच्छी शुरूआत की लेकिन अगले 10 ओवर में उसे जारी नहीं रख पाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर में 1 विकेट पर 92 रन दिए और अगले 10 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 65 रन दिए।
बालबिर्नी ने 47 गेंदों पर 62 रन की शानदार पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। लॉर्कन टकर ने 27 गेंदों पर 34 रन का योगदान दिया। कर्टिस कैम्फर ने 11 गेंदों पर 18, पॉल स्टलिर्ंग ने आठ गेंदों पर 14 और गेरेथ डेलानी ने 10 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाये।
इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड और लियाम लिविंगस्टोन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि सैम करेन को दो विकेट मिले।
Related Cricket News on England cricket
-
டி20 உலகக்கோப்பை: காயம் காரணமாக விலகும் முன்னணி வேகப்பந்து வீச்சாளர்கள்!
டி20 உலகக் கோப்பைப் போட்டியிலிருந்து இலங்கையின் முன்னணி வேகப்பந்து வீச்சாளர் துஷ்மந்தா சமீரா மற்றும் இங்கிலாந்தின் ரீஸ் டாப்லி ஆகியோர் காயம் காரணமாக விலகியுள்ளார். ...
-
A 'High-Profile' England Cricketer Is Facing Racism Charge; Report
Racism in England cricket reared its head with another old case coming to light now of a high-profile England star calling his county teammate "P***" multiple times between 2014-16 ...
-
जॉनी बेयरस्टो को साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए मिली बॉब विलिस ट्रॉफ़ी
जानी बेयरस्टो को इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है और इस पुरस्कार के लिए उन्हें बॉब विलिस ट्रॉफी मिली ...
-
Jonny Bairstow Named England's Player Of The Year; Wins Bob Willis Trophy
Jonny Bairstow has been at the forefront of England's Test resurgence under new skipper Ben Stokes, scoring four centuries across three straight Tests. ...
-
ਬੇਲਸ ਨੂੰ ਬਾਊਂਡਰੀ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਾਲਾ ਪਹਿਲਾ ਗੇਂਦਬਾਜ਼, ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਂ 'ਤੋਂ ਕੰਬਦੇ ਸਨ ਬੱਲੇਬਾਜ਼
ਕ੍ਰਿਕਟ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ਵਿੱਚ ਕਈ ਅਜਿਹੇ ਗੇਂਦਬਾਜ਼ ਹੋਏ ਹਨ ਜੋ ਆਪਣੀ ਸਪੀਡ ਨਾਲ ਬੱਲੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਡਰਾ ਦਿੰਦੇ ਸਨ ਪਰ ਕੀ ਤੁਸੀਂ ਜਾਣਦੇ ਹੋ ਕਿ ਇੱਕ ਅਜਿਹਾ ਗੇਂਦਬਾਜ਼ ਵੀ ਸੀ ਜਿਸ ...
-
गिल्लियों को बाउंड्री पर पहुंचाने वाला वो पहला बॉलर, जिसके नाम से थर-थर कांपते थे बल्लेबाज़
क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे बॉलर हुए हैं जो अपनी रफ्तार से बल्लेबाज़ों को डरा देते थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा बॉलर भी था जिसकी रफ्तार ...
-
Cricket Tales - ओवल में अंपायरों ने सिर्फ लाइट मीटर देखा जबकि कराची में 'अंधेरे' में टेस्ट जीते…
Cricket Tales - जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट जीता तो स्टेडियम के बाहर की सड़क पर लाइट्स जल चुकी थीं। स्टेडियम के अंदर भी कुछ कमरों और गैलरी ...
-
Jos Buttler: England Certainly Not The Favorites But Will Be Dangerous In T20 World Cup
England won the first T20I of their seven-match series against Pakistan in Karachi by six wickets with four balls to spare. ...
-
टी-20 वर्ल्ड कप की टीम से 5 घंटे में बाहर हुए जॉनी बेयरस्टो, वजह भी हैरान करने वाली
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो चोट के चलते टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। ये इंग्लिश टीम के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि वो शानदार फॉर्म ...
-
Liam Livingstone Pulls Out Of Remainder Of The Hundred Tournament Due To Injury
Livingstone is one of the world's most explosive limited-overs batters, joins England white-ball captain Jos Buttler in being forced to exit the tournament early. ...
-
Bazball Coined As A Tribute To Team's New Approach In Test Cricket: Andrew Flintoff
McCullum and Stokes took charge of an England Test side which was in tatters after winning just one of their 17 Tests. ...
-
England Stalwart Stuart Broad To Miss Pakistan Test Tour In December
England are scheduled to play three Tests, beginning in Rawalpindi on December 1, with the other two matches scheduled in Multan and Karachi. ...
-
Documentary An Opportunity For Me To Show People Who I Am Actually: Ben Stokes
Ben Stokes: Phoenix from the Ashes, the documentary will showcase the highs and lows of an eventful career for the all-rounder. ...
-
Andrew Strauss Praises 40-Year Old James Anderson For His Longevity In Cricket
Former England skipper Andrew Strauss termed pace-bowling stalwart James Anderson's longevity in competitive cricket as "crazy", and also drew comparisons with himself saying it was amazing to see ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31