Glenn maxwell: Cricket News & Match Updates
ग्लेन मैक्सवेल ने माना, मानसिक स्वास्थ के लिए लिया गया ब्रेक, काफी मददगार रहा !
11 जनवरी। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने माना कि मानसिक स्वास्थ के लिए क्रिकेट से लिया गया थोड़े दिन का आराम बिग बैश लीग (बीबीएल) में उनकी शानदार फॉर्म का कारण है। पिछले साल अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान मैक्सवेल ने मानसिक रूप से थकावट के चलते क्रिकेट से थोड़े दिन के लिए दूरी बना ली थी। अब वह क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं और बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के लिए शानदार तरीके से रन बनाए।
मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ शुक्रवार को मैक्सवेल ने 45 गेंदों पर 83 रन की शानदार पारी खेल अपनी टीम मेलबर्न स्टार्स को जीत दिलाई।
क्रिकेट डॉट कॉम डॉय एयू ने मैक्सवेल के हवाले से लिखा है, "ये एक तरह से स्पाईडर थ्योरी की तरह थी, आप उनसे जितना डरते हो उससे ज्यादा वो आपसे डरते हैं।"
उन्होंने कहा, "एक मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर आप बहुत सी गलतियां करते हो। आपकी इसलिए आलोचना की जाती है कि आप टीम को लक्ष्य तक नहीं ले जा पाए और गलत समय पर बचकाना शॉट खेल कर आउट हो गए।"
इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "मैच के दौरान जब मैं पिच पर होता हूं तो मेरे लिए ये कोई मायने नहीं रखता कि रन रेट 11 से ऊपर है, मुझे अपने आप पर यकीन रहता कि मैं बना लंगूा।"
बता दें कि 31 साल के हरफनमौला खिलाड़ी मैक्सवेल मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी थके हुए थे जिसके चलते मैक्सवेल ने कुछ दिन परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और आराम करने के फैसला किया था।
मैक्सवेल ने कहा- "मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का शुक्रिया करता हूं जिन्होंने मुझे क्रिकेट से कुछ दिन आराम करने की इजाजत दी।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इसके फायदे देख सकता हूं, मैं मानसिक रूप से बिल्कुल फिट हूं। मेरे दिमाग में अब कुछ नहीं है। मैं अपनी दिल से सबकुछ निकाल चुका हूं और चीजों को बहतर तरीके से समझ रहा हूं।"
"मैं अब भी लोगों से अपने जीवन के बारे में अलग-अलग तरीके से बात कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि सब सामान्य हो जाएगा
"ये बहुत अच्छा है कि मैं अब बल्लेबाजी के दौरान अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरे दिमाग में पुरानी बातों को लेकर अब कुछ नहीं चलता ना ही किसी तरह के अन्य विचार आते हैं।"
आपको बता दें कि हरफनमौला खिलाड़ी मैक्सवल को भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल नहीं किया गया। ऑस्ट्रेलिया को भारत में तीन वन-डे मैच खेलने है, जिसका पहला मुकाबला 14 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा।
Related Cricket News for Glenn maxwell - Tesst
Have got no demons in my head now: Glenn Maxwell
BBL में ग्लेन मैक्सवेल का तूफान, 7 छक्का समेत केवल 45 गेंद पर बना दिए इतने सारे रन, दिलाई जीत !
When Glenn Maxwell turned firefighter
WATCH मैक्सवेल ने किया ऐसा दिल जीतने वाला काम, स्टेडियम के बाहर लगी आग को बुझाने के लिए दिखाई बहादुरी
किंग्स XI पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में क्यों खरीदा,कोच अनिल कुंबले ने खोल राज
Glenn Maxwell fills 'power-hitter gap' at Kings X PunjabI: Anil Kumble
ये हैं IPL 2020 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी,किसको मिली कितनी रकम, देखें पूरी लिस्ट
IPLAuction: ग्लेन मैक्सवेल को 10 करोड़ 75 लाख में इस टीम ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया।
IPL 2020 Auction : 5 all-rounders who will be the cynosure of all eyes
एरॉन फिंच ने बताया,ग्लेन मैक्सवेल को भारत के खिलाफ वनडे टीम में क्यों नहीं मिली जगह
मानसिक थकान को खत्म करने के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी करेंगे मैक्सवेल
Glenn Maxwell set for return after being 'mentally, physically ruined'
Glenn Maxwell trains with Victoria, not 'far away' from playing
ग्लेन मैक्सवेल के बाद अब इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भी लिया क्रिकेट से ब्रेक
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31