Gt rr match news
VIDEO: रन लेते वक्त बल्लेबाज़ की जेब से गिरा मोबाइल, काउंटी क्रिकेट में दिखा गज़ब का नज़ारा
इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, लंकाशायर के क्रिकेटर टॉम बेली एक अजीबोगरीब घटना के चलते लाइमलाइट में आ गए हैं। मैनचेस्टर में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 2 मैच के दौरान जब वो बैटिंग कर रहे थए तो रन लेते वक्त उनकी जेब से उनका मोबाईल गिर गया।
क्रिकेट खेलते हुए मैदान के अदर खिलाड़ियों का मोबाइल लेकर जाना वर्जित है लेकिन इसके बावजूद बेली अपनी जेब में मोबाइल रखे हुए थे। ये पता तब चला जब रन पूरा करने और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने की प्रक्रिया में उनका मोबाइल पिच पर गिर गया और देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Related Cricket News on Gt rr match news
-
बारिश ने रोका RCB बनाम पंजाब का मुकाबला, जानिए 20 ओवर के मैच का फाइनल कट-ऑफ टाइम
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के चलते रुका हुआ है। अगर बारिश ज्यादा देर तक जारी रहती है, तो मैच शुरू करने के लिए टॉस ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31