Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
विवादस्पद बयान देने के मामले में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को किया गया सस्पेंड, पूरी डिटेल्स
12 जनवरी। एक टीवी शो पर विवादस्पद बयान देने पर भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के साथ मिलकर लिए संयुक्त फैसले के तहत खेल के सभी प्रारुपों से त्तकाल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।
बीसीसीआई ने शुक्रवार देर रात बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बोर्ड के फैसले के बाद यह दोनों खिलाड़ी आस्ट्रेलिया में जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज बीच में छोड़कर स्वदेश लौटेंगे।
बीसीसीआई ने कहा है कि इस मसले पर जांच की जाएगी और इसके बाद ही इन दोनों के क्रिकेट खेलने पर फैसला लिया जाएगा। तब तक यह दोनों खिलाड़ी खेल के सभी प्रारुपों से दूर रहेंगे।
बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कह, "सीओए ने बीसीसीआई के साथ मिलकर यह फैसला लिया है कि वह हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को एक टीवी शो पर दिए गए उनके बयान को लेकर उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करती है। यह दोनों अब भारत लौटेंगे और इनके खिलाफ अनुशासनहीनता तथा दुर्व्यवहार को लेकर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई बीसीसीआई के संविधान के नियम 41 के तहत की जाएगी।"
दरअसल इन दोनों खिलाड़ियों ने फिल्म अभिनेता करण जौहर के शो, कॉफी विद करण में महिलाओं को लेकर विवादस्पद बयान दिए थे जिसके बाद सीओए ने इन पर प्रतिबंध की सिफारिश की थी।
सबसे पहले, सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने एक ईमेल लिखकर इन दोनों पर दो वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाने का बात कही थी। इसके बाद सीओए की महिला सदस्य डायना इडुल्जी ने भी इन दोनों पर कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। इसके बाद यह तय माना जा रहा था कि यह दोनों खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेलेंगे।
बीसीसीआई ने कहा है कि चयनसमिति जल्द ही इन दोनों के विकल्पों की घोषणा करेगी।
बयान के मुताबिक, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति जल्द ही आस्ट्रेलिया सीरीज के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के विकल्प का ऐलान करेगी।"
डायना ने इस संबंध में एक ईमेल लिखा था जिसकी प्रति आईएएनएस के पास है। उसमें लिखा है, "कानून को ध्यान में रखते हुए और जब तक इस मुद्दे को पूरी तरह से सुलझा लिया नहीं जाता तब तक, टीम संबंधित खिलाड़ियों से यह बात कह दे कि इस मामले में अगली कार्रवाई होने तक दोनों को प्रतिबंधित किया जाता है।"
इस संबंध में पांच सदस्यीय शीर्ष परिषद समिति का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। यह समिति इस मसले की जांच करेगी।
इस मुद्दे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले ही अपनी राय रख चुके हैं। उन्होंने कहा है कि टीम प्रबंधन इन दोनों पर फैसले का इंतजार कर रहा है।
कोहली ने साथ ही पांड्या-राहुल के बयान से अपना पलड़ा झाड़ा है और कहा है कि ड्रेसिंग रूम की राय इन दोनों से अलग है।
कोहली ने यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मैच से पहले कहा, "हम भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्मेदार क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में इस प्रकार के विचारों का समर्थन नहीं करते। दोनों खिलाड़ियों को महसूस हो गया कि उन्होंने कितनी बड़ी गलत की।"
Related Cricket News for Hardik pandya - Tesst
टीवी शो में महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने पर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को लेकर लिया गया ऐसा फैसला
Indian cricket team does not support views of Hardik, Rahul: Virat Kohli
WATCH फनी वीडियो, करण जौहर ने अगले सीजन में इस तरह से पांड्या और केएल राहुल को किया इनवाइट
हार्दिक पांड्या ने कॉफी विद करण शो पर दिए बयानों पर एमएस धोनी,रवि शास्त्री से मांगी मांफी
COA chief Vinod Rai recommends 2-match ban on Hardik Pandya, KL Rahul
BREAKIING: हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर लग सकता है 2 वनडे मैच का बैन,BCCI जल्द सुनाएगा फैसला
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी अश्लील टिप्पणी के लिए मांगी माफी
Hardik Pandya apologises for 'sexist' comments
करण जौहर के शो में महिलाओं को लेकर विवादास्पद बात कहने पर हार्दिक पांड्या ने मांगी माफी, बीसीसीआई लेगा कड़ा फैसला
WATCH चौथे दिन हार्दिक पांड्या ने इस तरह से डांस कर फैन्स का मनोरंजन किया, देखिए
तीसरे टेस्ट में हार्दिक पांड्या प्लेइंग XI में हुए शामिल तो इस खिलाड़ी की होगी छुट्टी
टीम इंडिया में वापसी कर हार्दिक पांड्या काफी खुश, खिलाड़ियों के साथ सेल्फी पोस्ट कर लिखी ये बात
IND vs AUS: Hardik Pandya,Mayank Agarwal to join India Test squad,Prithvi Shaw ruled out
IND vs AUS: मयंक अग्रवाल,हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31