Harmanpreet kaur: Cricket News & Match Updates
न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज हारने के बाद हरमनप्रीत कौर का आया ऐसा बयान
8 फरवरी। भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड से मिली हार को टीम के लिए एक सबक बताया। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को चार विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।
हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, "इस हार से मैं चिंतित नहीं हूं। हम यहां अच्छी क्रिकेट खेलने आए थे और हमने खेला। हमारी गेंदबाजों ने आज अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि वे मैच को अंतिम ओवरों तक लेकर गईं। भले ही हम सीरीज ना जीत पाए हो लेकिन कुल मिलाकर यह एक अच्छा मैच रहा और खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिला।"
न्यूजीलैंड की गेंदबाजों ने पहले भारत को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर सीमित कर दिया। इसके बाद इस आसान से लक्ष्य को आखिरी गेंद तक चले मैच में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
कप्तान ने कहा, "हम पूरी तरह से एक युवा टीम हैं। टीम में बहुत कम खिलाड़ी है जिन्होंने 30 से अधिक मैच खेले हैं। अधिकांश खिलाड़ियों ने दस से कम टी-20 खेले हैं। लिहाजा इस सीरीज से हम काफी कुछ सीखने को मिला है।"
भारतीय टीम ने इससे पहले वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-1 से मात दी थी लेकिन टी-20 में उसे सीरीज में हार मिली।
हरमनप्रीत ने कहा, "वनडे पूरी तरह से अलग है। वहां पर आप वापसी कर सकते हैं और मैच जीत सकते हैं। लेकिन टी-20 एक छोटा प्रारूप है और इसमें सोचने के लिए आपके बहुत कम समय होता है। हम टीम तैयार कर रहे हैं। आज भले ही हमारे सामने परेशानियां हैं, लेकिन भविष्य में जब इन खिलाड़ियों को अनुभव हो जाएगा तो ये अच्छा प्रदर्शन करेंगी ।"
Related Cricket News for Harmanpreet kaur - Tesst
आईसीसी ने हरमनप्रीत कौर को बनाया साल 2018 की महिला टी-20 टीम का कप्तान
Bates, Harmanpreet named ODI and T20I captains of 2018
ICC announces women's ODI and T20I teams of the year
Sydney Thunder retain Harmanpreet; Smriti to play for Hurricanes in WBBL
Harmanpreet Kaur, Smriti Mandhana rise in ICC women's T20I rankings
Mithali, Harmanpreet meet top BCCI officials over World T20 selection drama
बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से मिली हरमनप्रीत, मिताली
Harmanpreet Kaur to lead India at ICC Women's World T20
No action against cricketer Harmanpreet Kaur for submitting fake degree
World Cup cricketer set to bat for Punjab Police
Harmanpreet Kaur to lead women's T20 team in South Africa
Amarinder Singh wants Railways to relieve cricketer Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur extends stint with Sydney Thunder
Endorsements are good to break monotony: Harmanpreet Kaur
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31