Headingley test: Cricket News & Match Updates
IND vs ENG: हेडिंग्ले में भारत का धमाका, जायसवाल और गिल के शतकों से पहले दिन इंग्लैंड पर भारी
India vs England 1st Test Day 1 Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाज़ी में दबदबा दिखाया। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswa) ने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शानदार 101 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल(Shubman Gill) ने नाबाद 127 रन ठोककर लीड्स में भारतीय पारी को मजबूती दी। ऋषभ पंत(Rishabh Pant) ने भी अर्धशतक लगाया और दिन का अंत भारत ने 359/3 के स्कोर पर किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारत की शुरुआत मजबूत रही। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले घंटे में इंग्लिश गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने धैर्य और आक्रामकता के सही संतुलन से रन बटोरे और पहले 10 ओवर में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। राहुल ने कुछ शानदार कवर ड्राइव लगाए, जबकि जायसवाल ने नीचे से गेंदों को सीमा पार भेजा। हालांकि सेशन के अंत में इंग्लैंड को दो सफलता मिली पहले राहुल 42 रन पर स्लिप में कैच दे बैठे और फिर डेब्यू कर रहे बी साई सुदर्शन बिना खाता खोले चलते बने। लंच तक भारत ने 92/2 रन बना लिए थे। Read More...
Related Cricket News for Headingley test - Tesst
Yashasvi Jaiswal की बैटिंग ने हिला दी इंग्लैंड की गेंदबाज़ी, कई दिग्गज रिकॉर्ड्स को तोड़ा एक ही पारी में
Headingley में राहुल-जायसवाल की जोड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया गवास्कर-श्रीकांत का यह 39 साल पुराना रिकॉर्ड
नंबर 4 और 5 पर कौन खेलेगा? इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पंत ने बताया टीम इंडिया का प्लान
IND vs ENG Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम इंडिया में शामिल हुआ ये युवा पेसर
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31