Ian healy
Sydney Test: ऋषभ पंत ने 97 रन की तूफानी पारी से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 97 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।
ऑस्ट्रेलिया में 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय
ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 500 टेस्ट रन बनाने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत के अब तक ऑस्ट्रेलिया में 10 पारियों में 512 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी को पीछे छोड़ा। किरमानी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर 471 रन बनाए थे।
Related Cricket News on Ian healy
-
पूर्व बल्लेबाज इयान हिली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड में शामिल होने का मिला प्रस्ताव
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान हिली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) बोर्ड में शामिल होने को लेकर प्रस्ताव मिला है। हिली ने एसईएन ट्रैक रेडियो के ब्रिस्बेन ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में कहा, ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31