Advertisement
Ind vs nz: Cricket News & Match Updates
Advertisement
IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अचानक न्यूजीलैंड टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी, लेकिन स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल
IND vs NZ T20I: भारत के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में कई बदलाव हुए हैं। ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को पहले तीन मैच के लिए टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार (20 जनवरी) को इसकी जानकारी दी। बता दें कि सीरीज की शुरूआत बुधवार (21 जनवरी) से होगी।
क्लार्क ने हाल में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। क्लार्क ने तीन मैचों में कुल सात विकेट झटके,जिसमें दो बार विराट कोहली को आउट किया। इसके अलावा उन्होंने निचले क्रम में उपयोगी रन बनाए और फील्डिंग में दो कैच भी लपके। Read More...
Related Cricket News for Ind vs nz - Tesst
IND vs NZ 1st T20I: Suryakumar Yadav इतिहास रचने के करीब,T20 में भारत के 2 क्रिकेटर ही बना सके हैं ये रिकॉर्ड
IND vs NZ 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (21 जनवरी) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएसन स्टेडियम में पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। जिसकी शुरूआत भारतीय समय के अनुसार रात 7...
By Saurabh Sharma • 10 months ago
नागपुर टी20 से पहले सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और संजू सैमसन ने ली जंगल सफारी, कैमरे में कैद हुआ मजेदार पल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हल्का-फुल्का ब्रेक लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव संग ईशान किशन, संजू सैमसन और अन्य खिलाड़ी जंगल सफारी पर नजर आए। नागपुर के आसपास मौजूद टाइगर रिज़र्व में खिलाड़ियों ने खुले जिप्सी सफर का लुत्फ उठाया।
By Ankit Rana • 10 months ago
Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: 85 इंटरनेशनल सेंचुरी के बाद जानिए दोनों में से कौन है आगे?
रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज़ के तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 54वां शतक जड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 85 शतकों का आंकड़ा छू लिया।
By Shubham Sharma • 10 months ago
'गौतम गंभीर को निकालने का वक्त आ गया है', NZ से वनडे सीरीज हारने के बाद भड़के इंडियन फैंस
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट के बाद वनडे में भी बुरा समय खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। न्यूज़ीलैंड ने कुछ महीने पहले भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी की और अब उन्होंने भारत की धरती पर अपनी पहली वनडे सीरीज़ जीत भी दर्ज कर ली है।
By Shubham Sharma • 10 months ago
शुभमन गिल की कप्तानी से नाखुश हुए ज़हीर और रहाणे, बताया- कहां की गिल ने गलती?
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी सवालों के घेरे में आ गई है।
By Shubham Sharma • 10 months ago
VIDEO: 'चुप बे B**SD* K*', फैन ने दिलाया अर्शदीप को गुस्सा तो बॉलर ने भी दे दी गाली
इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले के दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह चर्चा में आ गए, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि मैदान पर हुआ एक पल रहा।
By Shubham Sharma • 10 months ago
VIDEO: विराट कोहली को खुद पर ही आया गुस्सा, लाइव मैच में मारी गेंद को किक
भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं, दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास ज़रूर करते हैं। चाहे वो शानदार बल्लेबाज़ी हो या फिर एनर्जी से भरी फील्डिंग, कोहली अपने फैंस को कभी बोर नहीं होने देते।
By Shubham Sharma • 10 months ago
इंदौर के पानी से कांपे शुभमन गिल, 3 लाख रुपये का वॉटर प्यूरीफायर लेकर पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ सीरीज़ के तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले इंदौर में अपने ठहराव के दौरान एक खास एहतियात बरती है।
By Shubham Sharma • 10 months ago
IND vs NZ 3rd ODI Stats Preview: रोहित शर्मा, शुभमन और श्रेयस इतिहास रचने की दहलीज पर,इंदौर में बन सकते हैं खास रिकॉर्ड्स
IND vs NZ 3rd ODI Stats Preview: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा औऱ निर्णायस मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है औऱ इस मैच में दोनों टीमें...
By Saurabh Sharma • 10 months ago
रोहित को कप्तानी से हटाने में किसका हाथ था? गौतम गंभीर के साथी का सनसनीखेज खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर कई फैंस और क्रिकेट पंडितों ने नाराजगी जताई थी क्योंकि रोहित के अंडर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था।
By Shubham Sharma • 10 months ago
VIDEO: विराट कोहली पर चढ़ा भक्ति का रंग, उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं।
By Shubham Sharma • 10 months ago
VIDEO: 'क्रिश का सुनेगा गाना', राजकोट वनडे में बजा वायरल मीम सॉन्ग
इस समय सोशल मीडिया पर एक अनवेरिफ़ाइड वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच हंसी-मज़ाक का माहौल बना दिया है। दावा किया जा रहा है कि राजकोट में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक के समय स्टेडियम के डीजे ने पॉपुलर मीम ट्रैक “कृष का सुनेगा गाना?” बजाया।
By Shubham Sharma • 10 months ago
VIDEO: विराट से मिलने के लिए पिच तक पहुंच गया फैन, कोहली ने भी रिएक्शन से जीत लिया दिल
स्टार भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली की जबरदस्त लोकप्रियता एक बार फिर बुधवार, 14 जनवरी को देखने को मिली, जब राजकोट के खंडेरी स्थित निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस आया।
By Shubham Sharma • 10 months ago
VIDEO: विराट कोहली की हुई सिट्टी पिट्टी गुल, दूसरे वनडे में क्लार्क ने किया क्लीन बोल्ड
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को विराट कोहली से एक बार फिर से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली इस मैच में जल्दी पवेलियन लौट गए।
By Shubham Sharma • 10 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement