Ind vs pak t20
'IND vs PAK मैच को राइवलरी कहना बंद करो', Suryakumar Yadav ने दुनिया के सामने की पाकिस्तान की फज़ीहत; देखें VIDEO
Suryakumar Yadav Video: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 राउंड के दूसरे मुकाबले में बीते रविवार, 21 सितंबर को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने दुनिया के सामने पाकिस्तान की फज़ीहत की और साफ शब्दों में ये कहा कि अब भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के मुकाबले को राइवलरी का नाम देना बंद किया जाना चाहिए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, दुबई में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद SKY एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने जहां उन्होंने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए अपने दिल की बात कही। यहां उन्होंने सभी पत्रकारों को समझाया कि जब दो टीमें एक बरबरार प्रदर्शन करके एक दूसरे को टक्कर देती हैं तो वहां राइवलरी होती है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में अब ऐसा कुछ नहीं रह गया है। इसी वज़ह से इसे अब राइवलरी नहीं कहा जाना चाहिए।
Related Cricket News on Ind vs pak t20
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31