India vs bangladesh: Cricket News & Match Updates
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा टी-20: निर्णायक मैच में दोंनो टीम जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेंगे !
नागपुर, 9 नवंबर | दूसरे मैच में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच में एकतरफा अंदाज में भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। टी-20 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत थी।
लेकिन भारत ने दूसरे मैच में शानदार पलटवार करते हुए राजकोट में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।
इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना भारत के लिए अच्छी बात है। उन्होंने अपने करियर के 100वें और सीरीज के दूसरे मैच में 43 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेलकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई।
रोहित चाहेंगे कि उसके तेज गेंदबाज इस मैच में अपने प्रदर्शन को सुधारे। टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका दे सकती है, जिन्होंने पहले मैच में 37 और दूसरे मैच में 44 रन खर्च कर डाले थे।
इसके अलावा मेजबान टीम इस मैच में अपनी फील्डिंग में भी सुधार करना चाहेगी।
दूसरी तरफ, महमुदुल्लाह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर पहली बार भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतना चाहेगी। कप्तान महमुदुल्लाह चाहेंगे कि उसके बल्लेबाज इस मैच में रन बनाएं, ताकि गेंदबाज, खासकर स्पिन गेंदबाज वीसीए स्टेडियम की पिच का फायदा उठा सके। स्टेडियम की पिच स्पिनरों के अनुकूल होने वाली है।
वीसीए स्टेडियम में अब तक 11 टी-20 मैच खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आठ बार इसमें जीत हासिल की है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने के बाद भारत क्या करता है।
टीमें :
टीमें (संभावित) :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर।
बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शैफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम।
Related Cricket News for India vs bangladesh - Tesst
India aim to quash Bangladesh's hope of series-win in Nagpur (Preview)
Washington Sundar confident India can secure series in Nagpur
Former India spinner Dilip Doshi bats for Day-Night Tests
Conditions were perfect, want to finish series well: Rohit Sharma
We will look to plan better in third T20I: Mahmudullah Riyad
भारत-बांग्लादेश डे-नाइट टेस्ट मैच में शतरंज के ये 2 दिग्गज बजाएंगे ईडन गार्डन्स की घंटी
2nd T20: Rohit Sharma dismantles Bangladesh as India level series
दूसरे टी-20 में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से दी मात, रोहित शर्मा की तूफानी पारी के दम पर जीता भारत
India win toss, ask Bangladesh to bat first in 2nd T20I
Chess champ Carlsen & Anand invited to ring Eden bell for Day-Night Test
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टी-20 के दौरान बन सकते हैं दिलचस्प रिकॉर्ड, जानिए !
दूसरे टी-20 से पहले फैन्स के लिए खुशखबरी, बारिश की संभावना कम, मैच तय समय पर होने की उम्मीद !
भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा टी-20: जानिए मैच के समय कैसा रहेगा मौसम UPDATE
भारत-बांग्लादेश का दूसरा टी-20 मैच आज, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31