Advertisement
India vs ireland: Cricket News & Match Updates
Advertisement
4,4,6,6,6: आयरलैंड के बल्लेबाज से पूरी तरह पिटे Prasidh Krishna, एक ही ओवर में लुटा डाले 27 रन; देखें VIDEO
भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का दिन बेहद खराब रहा। आयरलैंड के बल्लेबाज गैरेथ डेलानी ने उनके एक ओवर में जमकर रन बटोरे और प्रसिद्ध ने इस ओवर में कुल 27 रन लुटा दिए।
आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला गया। इस मुकाबले में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर खुलकर हमला किया। पारी के शुरुआती ओवरों में कुछ विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड की टीम ने मध्य ओवरों में शानदार वापसी की। कप्तान लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने भारतीय गेंदबाजों को निशाने पर लेना शुरू किया और स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। Read More...
Related Cricket News for India vs ireland - Tesst
आयरलैंड से हार पर बोले श्रेयस अय्यर, जो हो गया उसे पीछे छोड़ना होगा, इससे हमने काफी कुछ सीखा है
भारतीय टी20 टीम के कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर को अपने पहले ही मैच में आयरलैंड के खिलाफ 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ आयरलैंड ने इस फॉर्मेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ जीत दर्ज की है। अय्यर का मानना है कि इस हार ने भी टीम को बड़ी सीख दी है।
By IANS News • 2 weeks ago
Ireland Stun India by 34 Runs, Hand Shreyas Iyer First Defeat as T20I Captain
Ireland defeated India by 34 runs in the first T20I in Belfast to take a 1-0 series lead. Shreyas Iyer's captaincy began with defeat as Ireland registered their first-ever T20I win over India.
By IANS News • 2 weeks ago
IND vs IRE: 'यह एक सपना सच होने जैसा है', भारत पर जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच मैथ्यू होलार्ड का बयान
भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ यह पहली हार है। यह मैच श्रेयस अय्यर के लिए बतौर कप्तान पहला मैच था और उन्हें हार के साथ अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत करनी पड़ी है। भारतीय टीम की हार का कारण अपना डेब्यू मैच खेल रहे मैथ्यू होलार्ड बने। होलार्ड को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
By IANS News • 2 weeks ago
IND vs IRE: आयरलैंड ने भारत को पहली बार हराया, 34 रन से जीता पहला T20I
आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया है। आयरलैंड की यह जीत ऐतिहासिक है। यह पहला मौका है, जब आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया है। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।
By IANS News • 2 weeks ago
IND vs IRE: इस स्कोर को हासिल करने के लिए हमें वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी: शिवम दुबे
आयरलैंड ने भारत के खिलाफ शुक्रवार को टी20 सीरीज के पहले मैच में 182/9 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में जारी इस मुकाबले में आयरलैंड के प्रभावशाली बल्लेबाजी प्रयास को स्वीकार करते हुए कहा कि भारत को लक्ष्य का पीछा करने के लिए एक गुणवत्तापूर्ण बल्लेबाजी प्रदर्शन करना होगा।
By IANS News • 2 weeks ago
VIDEO: राजस्थान के Jai Moondra ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट में ड्रीम डेब्यू, पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को किया बोल्ड
आयरलैंड के लिए डेब्यू कर रहे भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने अपने टी20I करियर की पहली ही गेंद पर भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बोल्ड कर सनसनी मचा दी।
By Ankit Rana • 2 weeks ago
IND vs IRE: सिर्फ 2 T20I मुकाबलों में लुटाए 125 रन, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर जुड़ा 'अनचाहा रिकॉर्ड'
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा लगातार 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सर्वाधिक 125 रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने शुक्रवार को आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें बगैर कोई विकेट हासिल किए 57 रन लुटा दिए। इससे पहले उन्होंने 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 4 ओवरों में 68 रन दिए थे। उस मैच में भी कृष्णा कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे।
By IANS News • 2 weeks ago
VIDEO: अर्शदीप सिंह की बाहर जाती गेंद में फंसे हैरी टेक्टर, संजू सैमसन ने विकेट के पीछे लपका क्लीन कैच
भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से आयरलैंड को बड़ा झटका दिया।
By Ankit Rana • 2 weeks ago
Shivam Dube ने किया युवराज सिंह वाला कमाल कारनामा, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बने
India vs Ireland 1st T20I: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में पहले टी-20 इंटरनेशनल में एक कमाल कारनामा कर दिया। दुबे ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 18 रन देकर 1 विकेट...
By Saurabh Sharma • 2 weeks ago
IND vs IRE: आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का लक्ष्य, लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने खेली दमदार पारियां
भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कप्तान लोर्कन टकर ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि गैरेथ डेलानी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अहम पारी खेली।
By Ankit Rana • 2 weeks ago
VIDEO: Shivam Dube ने टपकाया Tim Tector का आसान कैच, गेंद गई बाउंड्री के पार और टूट गया चश्मा
भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में शिवम दुबे ने एक आसान सा कैच टपका दिया। इतना ही नहीं, इस दौरान उनका चश्मा भी टूट गया।
By Ankit Rana • 2 weeks ago
IND vs IRE: Shreyas Iyer ने बतौर कप्तान पहले T20I में ही बनाया बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा
India vs Ireland 1st T20I: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। बता दें कि बतौर भारतीय कप्तान अय्यर की यह...
By Saurabh Sharma • 2 weeks ago
IND vs IRE: 31 साल 202 दिन की उम्र में कप्तानी, अय्यर के नाम पर जुड़ा ये रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी संभालने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अय्यर शुक्रवार को 31 साल और 202 दिन की उम्र में आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच में बतौर कप्तान उतरे।
By IANS News • 2 weeks ago
'सिर्फ वैभव को मौका देने के लिए किसी को ड्रॉप नहीं कर सकते', आयरलैंड T20 सीरीज से पहले बोले सितांशु कोटक
भारत और आयरलैंड के बीच दो मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार (26 जून) से होने जा रहा है। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं। वैभव को अंतिम एकादश में शामिल करने को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बयान सामने आया है।
By IANS News • 2 weeks ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement