India vs pakistan: Cricket News & Match Updates
Cricket Tales - वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ऐसे जमे कि टेस्ट में लगातार दो दिन कोई विकेट नहीं गिरा
Cricket Tales | क्रिकेट के अनसुने दिलचस्प किस्से - कुछ दिन पहले, बुलावायो में खेले जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज टेस्ट की एक ख़ास बात ये थी कि लगातार दो दिन के खेल में कोई विकेट नहीं गिरा। ऐसा सिर्फ 5वीं बार हुआ पर पहली बार जब टेस्ट के पहले दो दिन कोई विकेट नहीं गिरा। इस छोटी सी लिस्ट में दो टेस्ट भारत के भी हैं- श्रीलंका-भारत, कोलंबो, 1997 और पाकिस्तान-भारत, लाहौर, 2006 में। लाहौर टेस्ट में जो रिकॉर्ड बना उसके लिए पिच के साथ-साथ, भारत के बल्लेबाज भी जिम्मेदार थे और ये भारत के सबसे बेहतर प्रदर्शन में से एक गिना जाता है। कैसा था प्रदर्शन और क्या हुआ था उस टेस्ट में? चलते हैं लाहौर।लाहौर, जनवरी 13, 14, 15, 16, 17, 2006। टॉस: पाकिस्तान। आम तौर पर पिच और मौसम को टेस्ट के ड्रा नतीजे लिए जिम्मेदार ठहराया गया। पिच का पूरा साथ, मौसम ने भी दिया जिससे बड़ी मुश्किल से 220 ओवर का खेल हो सका- उसमें भी तीसरे दिन सिर्फ 15 ओवर और पांचवें दिन सिर्फ 14 गेंद।
तब भी, रिकॉर्ड बुक में ये टेस्ट कई एंट्री वाला रहा। पहले दो दिन, पाकिस्तान के बल्लेबाजों का दबदबा रहा लेकिन सबसे बड़ी उपलब्धि भारत की तरफ से आई- राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने 410 रन के ओपनिंग स्टैंड का रिकॉर्ड बनाया और तब, पहले विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप के 50 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 4 रन पीछे रह गए। उस रिकॉर्ड की बात हो रही है जो मद्रास में न्यूजीलैंड के विरुद्ध वीनू मांकड़ और पंकज रॉय ने बनाया था। मजे की बात ये कि सहवाग ने कह दिया कि उन्हें तो रिकॉर्ड के बारे में मालूम ही नहीं था और शायद इसीलिए आख़िरी दिन, नवेद-उल-हसन के लगातार तीसरे बाउंसर पर एक अधूरा सा शॉट लगाकर आउट हुए- वही मस्ती वाला अंदाज जो उनके करियर की पहचान रहा है। Read More...
Related Cricket News for India vs pakistan - Tesst
भारत-पाक मैच महिला टी20 विश्व कप के दौरान इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय मैचों में से एक था
India-Pakistan Game One Of The Most Popular Matches On Instagram During 2023 Women's T20 WC
இந்தியாவில் நடைபெறும் உலகக்கோப்பை தொடரை வெல்ல வேண்டும் - பாபர் ஆசாம் விருப்பம்!
ஆசிய கோப்பை 2023: இந்திய அணி போட்டிகளில் துபாயில் நடத்த திட்டம்!
Women's T20 World Cup: Did Speak About Virat Kohli's Extraordinary Knock At The MCG, Reveals Jemimah Rodrigues
VIDEO: हार का दर्द भूलकर भारतीय खिलाड़ियों से मिलीं पाकिस्तानी महिलाएं, स्मृति मंधाना के साथ खिंचवाई सेल्फी
VIDEO: पाकिस्तानी लड़कियों में दिखी पाकिस्तानी लड़कों की झलक, फील्डिंग ऐसी की छूट जाएगी हंसी
महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
Women's T20 World Cup: Jemimah, Richa Lead India To 7-Wicket Victory Over Pakistan
Women's T20 World Cup: India Beat Pakistan By Seven Wickets In Campaign Opener
भारत की बेटी जेमिमा रोड्रिग्स पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद हुईं इमोशनल
'लिपट कर रोए अपनी बेटियों से वो, जो कहते थे विरासत के लिए बेटा जरूरी है'
Jemimah, Ghosh Power India To Thrilling Win Against Pakistan In Women's T20 World Cup Clash
IND vs PAK: निदा डार ने 6 की जगह 7 गेंद का फेंका ओवर, पाकिस्तानी फैंस के निकले आंसू
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31