India vs south africa test
IND vs SA Series: साउथ अफ्रीका को लगा सबसे बड़ा झटका, पूरे भारतीय दौरे से बाहर हुआ ये घातक तेज गेंदबाज़
IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम मे खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, साउथ अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा चोटिल होने के कारण गुवाहाटी टेस्ट और पूरे भारतीय दौरे (टेस्ट, टी20 और वनडे) से बाहर हो गए हैं। ICC ने खुद एक आधिकारिक बयान जारी करके इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कगिसो रबाडा पसली की हड्डी में तनाव की चोट के कारण कोलकाता में शुरुआती टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। प्रोटियाज़ मेडिकल टीम द्वारा उनकी चोट की बारीकी से निगरानी की गई है और प्रभावित क्षेत्र में चल रही असुविधा के कारण रबाडा को शेष दौरे से हटा दिया गया है।
Related Cricket News on India vs south africa test
-
भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका टीम में बड़ा बदलाव, इस स्टार तेज गेंदबाज की…
भारत सीरीज शुरू होने से ठीक पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा था जब कगिसो रबाडा चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए। अब दूसरे टेस्ट से पहले ...
-
'घर आते ही निकम्मा काम, टेस्ट क्रिकेट का सत्यानाश कर दिया’, भारत की पिच प्लानिंग पर पर भड़के…
कोलकाता टेस्ट में मिली करारी हार के बाद भारत की स्पिन-पिच रणनीति पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। हरभजन सिंह ने टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर को खुलेआम ...
-
‘बॉलर है या बैटर?’ वाशिंगटन सुंदर के रोल को लेकर दिनेश कार्तिक ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया ने वाशिंगटन सुंदर को नंबर-3 पर प्रमोट कर सबको चौंका दिया, लेकिन पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को ये फैसला कुछ खास पसंद नहीं आया ...
-
'पूरी टीम ऐसे ही खेलती है..', ऋषभ पंत ने मजाक-मजाक में कर दी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ों को बेइज्जती;…
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट में पहले दिन ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों को लेकर अपनी मज़ेदार कमेंट्री से सबका ध्यान खींचा। अक्षर ...
-
Marco Jansen की जानलेवा गेंद! Yashasvi Jaiswal का स्टंप उड़ाया इस तरह; देखें VIDEO
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट के पहले ही दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा जब मार्को येनसन ने यशस्वी जायसवाल की गिल्लियां उड़ा दीं। युवा ओपनर गलत ...
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से यह स्टार भारतीय ऑलराउंडर हुआ टीम से बाहर, इस वजह से…
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को पहले टेस्ट से ...
-
दिल्ली में टेस्ट मैच पर सवाल, लेकिन BCCI का मानना – 'हर साल नहीं बिगड़ती हवा'
हर साल सर्दियों में दिल्ली की हवा बिगड़ती है, नवंबर में AQI 999 तक पहुंच गया था, जो ‘गंभीर’ कैटेगरी में आता है। स्कूल तक बंद करने पड़े थे। बावजूद ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31