India vs south
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट: जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI क्या होगी और मौसम अपडेट
9 अक्टूबर। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में शुरू हो रहा है। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुका भारत इस मैच को जीत अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा जबकि मेहमान टीम की कोशिश बराबरी करने की होगी। भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली थी।
पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छा संघर्ष किया था लेकिन मैच के आखिरी दिन वह मेजबान टीम के सामने टिक नहीं पाई थी।
विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा ने पहली बार टेस्ट में पारी की शुरुआत की थी और दोनों पारियों में शतक (176, 127) जमाए थे। उनके जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था और उसे दोहरे में तब्दील करने में भी सफल रहे थे।
रोहित चाहेंगे कि बतौर टेस्ट सलामी बल्लेबाज उन्हें जो शुरुआत मिली है वो कायम रहे और मयंक के साथ मिलकर वह टीम को पुणे में भी ठोस शुरुआत दे सकें। यही ख्वाहिश मयंक की भी होगी।
टीम की बल्लेबाजी में इन दोनों के अलावा कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी जैसे नाम हैं। यह सभी बल्लेबाज फॉर्म में भी हैं।
पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए एक चिंता यह थी कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी में वह कहीं कमजोर न पड़ जाए लेकिन ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी को निभाया और शानदार गेंदबाजी की। शमी ने दूसरी पारी में पांच विकेट ले टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
इन सबके इतर अगर मैदान पर नजर डाली जाए तो यह सवाल सभी के जहन में है कि इस बार एमसीए की पिच किस तरह का व्यवहार करेगी क्योंकि यह इस मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच है, इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच फरवरी-2017 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था जिसमें पिच को लेकर विवाद हुआ था और आईसीसी ने इस पिच को खराब पिच बताया था।
उसका कारण इस पिच का स्पिनरों का ज्यादा मददगार होना था। तीन दिन में मैच खत्म हो गया था। स्टीव ओ कीफ की फिरकी और स्टीव स्मिथ की शानदार पारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने यह मैच अपने नाम किया था। स्टीव ओ कीफ ने उस मैच में कुल 12 विकेट लिए थे जबकि भारत के रविचंद्रन अश्विन सात और रवींद्र जडेजा पांच विकेट ले पाए थे।
इसके बाद पिच को लेकर काफी विवाद हुआ था और आईसीसी ने इस खराब पिच की संज्ञा दी थी।
अब एक बार फिर सभी का ध्यान इस पर है कि यह पिच इस बार कैसे खेलेगी। साथ ही मंगलवार और बुधवार सुबह हुई बारिश ने भी शंका खड़ी की है।
अगर विकेट स्पिनरों की मददगार रहती है तो अश्विन और जडेजा अहम किरदार निभाएंगे। विशाखापट्टनम में भी अश्विन ने पहली पारी में सात विकेट लिए। दूसरी पारी में जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए थे।
बारिश होती है तो तेज गेंदबाजों को मदद मिलना तय है और यह मेहमान टीम के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। भारत के पास शमी और ईशांत हैं तो दक्षिण अफ्रीका के पास कागिसो रबादा, वार्नोन फिलेंडर और लुंगी नगिदी जैसे गेंदबाज हैं जो तेज गेंदबाजों की मददगार स्थिति का फायदा उठा सकते हैं।
वहीं बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच की पहली पारी में बड़े स्कोर के सामने अच्छा संघर्ष किया था। सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने शतक जमाए थे। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक लगाया था, लेकिन कोई और बल्लेबाज सामने नहीं आ सका।
थेयुनिस डी ब्रून और उप-कप्तान टेम्बा बावुमा ने निराश किया था। इन दोनों के अलावा टीम चाहेगी कि एडिन मार्कराम भी अपने बल्ले से रन करें।
बारिश के कारण निश्चित तौर पर परिस्थतियां बदलेंगी और ऐसे में दोनों टीमों में बदलाव की संभावना बढ़ जाती है।
टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), थेयुनिस डे ब्रूयन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डीन एल्गर, जुबायर हम्जा, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, सेनुरान मुतुसामी, लुंगी नगिदी, एनरिक नोर्टजे, वार्नोन फिलेंडर, डेन पीट, कागिसो रबादा, रुडी सेकेंड।
Related Cricket News on India vs south
-
We need to put pressure back on Ashwin-Jadeja: Faf du Plessis
Pune, Oct 9: The key for South Africa batters would be to put the pressure back on the Indian spin duo of Ravichandran Ashwin and Ravindra Jadeja in the second ...
-
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट: पुणे की पिच पर हैं सभी की नजरें (मैच प्रीव्यू)
9 अक्टूबर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में गुरुवार से शुरू होगा। यह इस ...
-
Watch: लंदन में नीता अंबानी ने बताई बुमराह की ऐसी दिल जीतने वाली कहानी
9 अक्टूबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी की मालिक नीता अंबानी ने लंदन में आयोजित स्पोटर्स समिट में इस समय विश्व के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कहानी साझा ...
-
Match Preview: Dominant India aim to conquer Pune fortress against South Africa
Pune, Oct 9: After registering a comprehensive 203-run victory in Visakhapatnam, India will look to continue with their dominant run and seal the ongoing three-Test series when they face South ...
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI में होगा बदलाव, इसे मिल…
9 अक्टूबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 10 से 14 अक्टूबर के बीच खेला जाना है। पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम ...
-
कप्तान कोहली इन खिलाड़ियों से हुए खुश, तारीफों का पुल बांधते हुए कही ऐसी बातें
6 अक्टूबर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पूरी टीम की सराहना की है। कोहली ने खासतौर पर ...
-
Focus was to have fun and put team in good position: Rohit Sharma
Visakhapatnam, Oct 6: Rohit Sharma took his debut Test as an opener by storm with centuries in both innings of the match. He scored 174 in the first innings -- which ...
-
रोहित शर्मा- रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, मिलकर बना डाले 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक के बाद मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले गए ...
-
Vizag Test: India thrash South Africa by 203 runs, take 1-0 lead
Visakhapatnam , Oct 6: India wrapped up South Africa for 191 runs in their second innings on the fifth and final day to win the opening Test of the three ...
-
IND vs SA: मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, 23 साल बाद बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
6 अक्टूबर,नई दिल्ली। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन ...
-
विशाखापट्टनम टेस्ट : रोहित, शमी और अश्विन ने दिलाई भारत को 1-0 की बढ़त
6 अक्टूबर। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक के बाद मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले ...
-
पहले टेस्ट में भारत ने 203 रनों से साउथ अफ्रीका को हराया, बतौर कप्तान कोहली ने बनाया यह…
6 अक्टूबर। भारत ने विशाखापट्नम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 203 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 191 रनों पर ऑलआउट हो ...
-
Vizag Test: भारत को जीत के लिए केवल 2 विकेट की दरकार, मोहम्मद शमी और जडेजा की घातक…
6 अक्टूबर। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडिमय में जारी पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को लंच ...
-
IND vs SA: सर रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने
6 अक्टूबर,नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा (खबर लिखे जाने तक) तक चार विकेट ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31