Advertisement
India women: Cricket News & Match Updates
Advertisement
W,W,W: Deepti Sharma ने 7 गेंदों पर 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, एक साथ बना दिए दो महारिकॉर्ड; WT20I में बनीं नंबर-1
Deepti Sharma Record: विमेंस टी20 एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) का तीसरा मुकाबला बीते रविवार, 30 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां भारतीय टीम (India Women's Team) ने 159 रन डिफेंड करके थाईलैंड (Thailand Women's Team) को 94 रनों से हार का स्वाद चखाया। गौरतलब है कि इसी बीच दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी करके दो बड़े रिकॉर्ड बनाए।
बनीं WT20I की नंबर-1 गेंदबाज़: दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ उन्होंने विमेंस T20I में अपने 171 विकेट पूरे किए और वो इस फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वालीं खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने थाईलैंड की कप्तानी थिपाचा पुथावोंग को ही पीछे छोड़कर ये कारनामा किया है। Read More...
Deepti Sharma Deepti Sharma Record Women's Asia Cup 2026 Women's T20I India Women Thailand Women Cricket Records Indian Women Cricket
Related Cricket News for India women - Tesst
Women's Asia Cup 2026: भारत बनाम थाईलैंड! जानिए Match Prediction, Pitch Report और Playing XI
IND-W vs THA-W मुकाबले में भारत और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। जानें मैच की पूरी जानकारी, Pitch Report, Head to Head Record, Probable Playing XI और Match Prediction।
By Nishant Rawat • 2 days ago
Women's Asia Cup 2026: इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें
T20 World Cup: महिला एशिया कप 2026 का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें होंगी।
By IANS News • 4 days ago
भारतीय टीम को लगा झटका, Jemimah Rodrigues एशिया कप और एशियन गेम्स से हुईं बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
Jemimah Rodrigues Ruled Out: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आगामी एशिया कप और एशियन गेम्स से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
By Ankit Rana • 2 weeks ago
Jemimah Rodrigues चोट के कारण The Hundred से बाहर, Asia Cup 2026 में खेलने पर भी लटकी तलवार
हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स 'द हंड्रेड' के शेष मुकाबलों से बाहर हो गई हैं। जेमिमा के आगामी विमेंस टी20 एशिया कप में खेलने पर भी गंभीर संदेह पैदा हो गया है।
By IANS News • 3 weeks ago
Women’s Asia Cup 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान हो गया है। भारतीय टीम 30 अगस्त से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि 5 सितंबर को उसकी भिड़ंत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी।
By Ankit Rana • 3 weeks ago
Asia Cup 2026 के लिए India Women टीम की घोषणा, Lord's में शतक लगाने वाली खिलाड़ी को नहीं मिला मौका
India Squad For Women Asia Cup 2026 का ऐलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी, जबकि यास्त्रिका भाटिया को 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह नहीं मिली।
By Nishant Rawat • 4 weeks ago
मैंने पिछले 2-3 वर्षों में काफी कुछ झेला है, शतक लगाना बहुत भावुक पल था: यास्तिका भाटिया
England Women Test Match Day: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में यास्तिका भाटिया ने शतकीय पारी के साथ इतिहास रचा। यास्तिका इस मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बन गई हैं। यास्तिका ने बताया कि उन्होंने बीते 2-3 वर्षों में काफी कुछ झेला है। ऐसे में शतक लगाना उनके लिए काफी भावुक पल था।
By IANS News • 1 month ago
महिला क्रिकेट में भी पुरुषों की एशेज सीरीज की तरह ज्यादा टेस्ट और कई मैचों वाली सीरीज होनी चाहिए: स्नेह राणा
England Women Test Match: फिलहाल कमर्शियल फायदों की वजह से महिलाओं का इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर ज्यादातर टी20 और वनडे फॉर्मेट पर ही केंद्रित रहता है, लेकिन लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक 270 रन की टेस्ट जीत के बाद, प्रमुख ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा ने महिला क्रिकेट में और टेस्ट मैच की वकालत की है। इसके लिए उन्होंने पुरुषों की एशेज सीरीज का उदाहरण दिया।
By IANS News • 1 month ago
'उन्होंने काफी संघर्ष किया है,' यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर इतिहास रचा, उपलब्धि से खुश माता-पिता
England Women Test Match Day: भारतीय महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक लगाया। 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 158 गेंदों में 14 चौकों के साथ 113 रन की पारी खेली। यास्तिका इस मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला हैं। माता-पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।
By IANS News • 1 month ago
'यह तो बस शुरुआत है': तेंदुलकर ने लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक महिला टेस्ट को अहम मोड़ बताया
England Women Test Match Day: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले ऐतिहासिक टेस्ट मैच को 270 रन से अपने नाम किया। 'मास्टर-ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट को क्रिकेट के लिए एक 'सुनहरा पल' बताया, जो महिला क्रिकेट के विकास में एक बड़ा कदम है।
By IANS News • 1 month ago
ENG-W vs IND-W: कैप्टन Harmanpreet Kaur ने लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, कपिल-धोनी और कोहली के क्लब में मारी एंट्री
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से हराया। इसके साथ ही वह कपिल देव, एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद लॉर्ड्स टेस्ट जीतने वाली चौथी भारतीय कप्तान बन गईं।
By Nishant Rawat • 1 month ago
'लॉर्ड्स में रचा इतिहास, भारतीय टीम को बधाई', मनसुख मांडविया ने ऐतिहासिक टेस्ट जीत पर महिला टीम को सराहा
England Women Test Match Day: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया ऐतिहासिक टेस्ट मैच 270 रन से अपने नाम किया। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर देश की बेटियों की सराहना की है।
By IANS News • 1 month ago
भारत के खिलाफ करारी हार, इंग्लैंड की कप्तान ने गिनाई हार की वजह
England Women Test Match: इंग्लैंड को भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 270 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने स्वीकार किया है कि लॉर्ड्स में भारत के विरुद्ध ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच के पहले दिन उनकी टीम हालात के हिसाब से जल्दी नहीं ढल पाई। कप्तान ने यह भी कहा कि उनकी टीम असरदार साझेदारियां नहीं बना सकी, जिसकी वजह से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
By IANS News • 1 month ago
टॉप ऑर्डर ने दबाव कम किया, लॉर्ड्स में खेलना हमेशा खास है: हरमनप्रीत कौर
England Women Test Match Day: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 270 रनों से शानदार जीत के बाद, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों की तारीफ की। कौर ने शुरुआती दबाव को संभालने के लिए उनकी सराहना करते हुए मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने को बेहद खास अनुभव बताया।
By IANS News • 1 month ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement