Ipl live update
VIDEO: रोवमैन पॉवेल बने सुपरमैन, बाउंड्री पर पकड़ा क्लासेन का करिश्माई कैच
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, ये लक्ष्य और भी बड़ा हो सकता था लेकिन क्योंकि केकेआर ने हेनरिक क्लासेन का विकेट जल्दी ले लिया और इसी के चलते सनराइजर्स की बल्लेबाजी बीच के ओवरों में लड़खड़ गई।
हालांकि, जिस तरह से क्लासेन आउट हुए उसने हर किसी के होश उड़ा दिए। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने डीप में एक ऐसा कैच पकड़कर क्लासेन की पारी का अंत किया जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। कैमरून ग्रीन के ओवर में क्लासेन ने एक और छक्का लगाने की कोशिश की मगर पॉवेल ने बाउंड्री पर एक हाथ से ज़बरदस्त कैच लपककर उनके इरादों पर पानी फेर दिया। उनके इस शानदार कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Ipl live update
-
VIDEO: अर्शदीप सिंह ने हिलाई मुंबई इंडियंस की दुनिया, 2 गेंदों के अंदर भेजा रिकल्टन और सूर्या को…
आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार (16 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है लेकिन इस मैच में मुंबई की ...
-
क्या CSK vs PBKS मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा चेन्नई में मौसम का हाल
आईपीएल 2026 में CSK और PBKS के बीच होने वाले मुकाबले से पहले चेन्नई के मौसम और पिच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे मैच रोमांचक होने की ...
-
क्या KKR vs SRH मैच में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा रहेगा कोलकाता में मौसम का हाल
आईपीएल 2026 में केकेआर और एसआरएच के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस को पूरे मैच की उम्मीद है। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31