Ipl viral performance
प्रभसिमरन ने झूठ फैलाने वाले पत्रकारों पर मारा तमाचा, शर्टलेस तस्वीर शेयर करके बोलती की बंद
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे युवा बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इसकी वजह उनकी कोई बड़ी पारी नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक क्रिप्टिक स्टोरी है। प्रभसिमरन ने अपनी स्टोरी में एक शर्टलेस फोटो पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने “चुप रहने वाला” इमोजी भी लगाया। उनकी इस स्टोरी के बाद फैंस ने इसे सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं का जवाब मान लिया।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी बातें चल रही थीं कि प्रभसिमरन का वजन 10 किलो बढ़ गया है और इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी दिखाई दे रहा है। पंजाब किंग्स के लगातार खराब मैचों के बीच ये बातें और ज्यादा वायरल हो गईं। हालांकि, खिलाड़ी की तरफ से सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया। प्रभसिमरन की शर्टलेस तस्वीर उन तथाकथित पत्रकारों के मुंह पर तमाचा है जो बिना तथ्यों को जाने सिर्फ सुर्खियां और टीआरपी बटोरने के लिए ऐसी खबरें फैलाते हैं।
Related Cricket News on Ipl viral performance
-
आखिर कौन है माधव तिवारी? 21 साल के ऑलराउंडर ने तोड़ा पंजाब किंग्स का दिल
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को एक नया स्टार मिल गया है। युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने सिर्फ अपने दूसरे ही आईपीएल मैच में ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई उनका ...
-
VIDEO: विराट कोहली ने मारा नो लुक सिक्स, देखने लायक था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन
विराट कोहली ने CSK के खिलाफ नो-लुक सिक्स लगाकर फैंस को दीवाना बना दिया, वहीं अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी वायरल हो गया। इस वीडियो को आप इस आर्टिकल में ...
-
VIDEO: ऋषभ पंत ने किया विकेट के पीछे करिश्मा, पकड़ा लिविंगस्टोन का गज़ब का कैच
ऋषभ पंत ने SRH के खिलाफ मैच में एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया, उनका ये कैच सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ...
-
IPL 2026: 'चले तो चांद तक, नहीं तो शाम तक', संजू सैमसन के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस
CSK के लिए खेलते हुए संजू सैमसन का खराब प्रदर्शन चर्चा में है, दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। ...
-
VIDEO: पहले विराट और अब रोहित, हिटमैन ने बाउंड्री पर छोड़ा लड्डू कैच और करवा दिया चौका
आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा ने बाउंड्री पर एक आसान कैच छोड़ दिया, जिसके बाद चौका भी चला गया और ये पल मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31