Irfan pathan: Cricket News & Match Updates
बुमराह को बच्चा बोलने पर इरफान पठान ने अब्दुल रज्जाक को याद दिलाया इतिहास
नई दिल्ली, 6 दिसम्बर | हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक द्वारा जसप्रीत बुमराह को बच्चा गेंदबाज बोलने पर आड़े हाथों लिया है और प्रशसंकों से अपील करते हुए कहा है कि वह रज्जाक की बातों को गंभीरता से नहीं लें। रज्जाक ने क्रिकेट पाकिस्तान के दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "मैंने अपने समय में विश्व स्तर के गेंदबाजों को खेला है, बुमराह जैसे गेंदबाज के सामने मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं होती बल्कि दबाव तो उन पर होता।"
उन्होंने कहा, "मैं ग्लैन मैक्ग्रा और वसीम अकरम के खिलाफ खेला हूं, इसलिए बुमराह मेरे सामने बच्चे होते और मैं उन पर आसानी से काबू पा आक्रमण करता।"
पठान ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से रज्जाक को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का एक पुराना बयान याद दिलाया। मियांदाद ने 2004 में कहा था कि पठान जैसे गेंदबाज हमारे गली मोहल्ले में फिरते हैं।
पठान ने ट्वीट किया, "इरफान जैसे गेंदबाज हमारी गली-गली में पाए जाते हैं। पर जब जब यह गली बॉलर इनके सामने खेला हर बार इनकी गिल्लियां निकाल के रख दीं। प्रशंसकों से अपील है कि वह इस तरह के बयानों को तवज्जो नहीं दें। पढ़ें और हंसें।"
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी रज्जाक के बयान पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, "इस बात का एक और उदाहरण यह है कि बड़े होना जरूरी है, बढ़ना विकल्प है।"
भारत को 2004 में जब पाकिस्तान का दौरा करना था तब पाकिस्तान के मुख्य कोच मियांदाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, "आपका इरफान पठान हमारे गली मोहल्ले में पाए जाते हैं। हम उनसे परेशान नहीं हैं।"
इसके बाद इन्हीं पठान में पाकिस्तानी जमीन पर आतंक मचाया था और कराची में खेले गए टेस्ट मैच में हैट्रिक भी ली थी।
Related Cricket News for Irfan pathan - Tesst
Irfan Pathan hits out at Abdul Razzaq for calling Bumrah a 'baby bowler'
VIDEO यूसुफ पठान के इस हैरत भरे कैच को देखकर भाई इरफान हुए गद्गद तो वहीं राशिद खान ने कही ऐसी बात !
इस टीम के कप्तान बिल्कुल धोनी की तरह कप्तानी करते हैं, इरफान पठान ने कहा !
Mahmudullah's captaincy has hint to that of Dhoni: Pathan
खलील अहमद की गेंदबाजी देख नाराज हुए इरफान पठान, दे दी ऐसी सलाह !
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में इस खिलाड़ी को शामिल ना करने से हैरान हुए इरफान पठान, लिखी ऐसी बातें
डैशिंग क्रिकेटर इरफान पठान अब इस सुपरस्टार के साथ फिल्म में करेंगे काम, एक्टिंग करियर शुरू !
इरफान पठान ने जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर्स के जीवन को सामान्य बनाया
Irfan Pathan paves way for life to return to normalcy for J&K cricketers
Team India blessed to have Bumrah, must look after him: Irfan Pathan
J&K cricket team to hold camp in Baroda: Irfan Pathan
कश्मीर घाटी में सुरक्षा के मद्येनजर इरफान पठान को घाटी छोड़ने का मिला आदेश
Irfan Pathan, other J&K players asked to leave valley with eye on security
Irfan Pathan part of CPL 2019 player draft
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31