James foster: Cricket News & Match Updates
कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, यहां देखिए डिटेल्स
आईपीएल 2023 का ऑक्शन ज्यादा दूर नहीं है लेकिन इससे पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स का मैनेजमेंट काफी एक्टिव नजर आ रहा है। केकेआर ने आईपीएल 2023 से पहले अपनी कोचिंग स्टाफ में दो बड़े बदलाव कर दिए हैं। केकेआर ने अपने फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर का प्रमोशन करते हुए उन्हें सहायक कोच बना दिया है और अब वो मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर काम करेंगे।
इसके साथ ही रयान टेन डोशेट को केेकेआर ने अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। इन नई घोषणाओं के बारे में बोलते हुए केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, "हमें खुशी है कि जेम्स फोस्टर ने सहायक कोच के रूप में अपनी नई भूमिका में अधिक जिम्मेदारी ली है और वो अभिषेक नायर के साथ मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के लिए एक अच्छा संसाधन होंगे। भरत अरुण, गेंदबाजी कोच और ओंकार साल्वी सहायक गेंदबाजी कोच। इसके अलावा, हम टेन डोशेट का केकेआर परिवार में फील्डिंग कोच के रूप में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। टेन डोशेट ने 2011-14 तक एक खिलाड़ी के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनकी टीम में मौजूदगी के दौरान 2012 और 2014 में जीत हासिल की थी।" Read More...
Related Cricket News for James foster - Tesst
IPL 2020: Kolkata Knight Riders rope in James Foster as fielding coach
Former England keeper James Foster retires from all forms of cricket
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31