Joe root: Cricket News & Match Updates
एलेक्स हेल्स के इंग्लैंड टीम से बाहर होने के बाद जो रूट ने कही चौंकाने वाली बात
10 मई। इंग्लैंड के जोए रूट ने कहा है कि बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के जाने के बाद से टीम एकजुट हुई है। हेल्स को 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम में चुना गया था। हेल्स को टीम में तब चुना गया था तब उन पर 21 दिनों का प्रतिबंध लगा था। अंग्रेजी अखबार गार्जियन ने इसे ड्रग्स के सेवन के कारण लगाया गया प्रतिबंध बताया था।
एक बार जब यह मुद्दा आम हो गया, तो हेल्स को टीम से बाहर कर दिया गया। कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा था कि इस मामले से विश्वास को चोट पहुंची है और टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों ने माना था कि हेल्स का बाहर करना सही फैसला था।
बीबीसी ने रूट के हवाले से लिखा है, "हां, जाहिर तौर पर। अब हम वापस क्रिकेट खेल रहे हैं और यह हमारे ग्रुप के लिए काफी अच्छा है। हम अपने खेल पर पूरी तरह से ध्यान दे सकते हैं और विश्व कप में जा सकते हैं।"
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान रूट ने युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर कहा है कि वह अभी भी विश्व कप टीम में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने कहा, "वह अभी तक काफी प्रभावी रहे हैं। यह उनके शुरुआती दिन हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की है खासकर कर, वह शानदार है।"
उन्होंने कहा, "जब खिलाड़ी टीम में आता है और अच्छा प्रदर्शन करता है तो यह टीम के लिए अच्छा होता है। अगर खिलाड़ी अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करता है, तो इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा।"
रूट ने साथ ही कहा कि आर्चर के बाद में टीम में आने से टीम की एकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, "मुझे नहीं लगता कि उनके आने से टीम में कोई परेशानी होगी। उनके आने से सिर्फ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और यह अच्छी चीज है।" Read More...
Related Cricket News for Joe root - Tesst
England unified after Hales' drop: Root
वनडे में जो रूट का धमाका, ऐसा करने वाले पहले इंग्लैंड बल्लेबाज बने
क्रिस गेल की 135 रन की पारी गई बेकार,रॉय-रूट के शतक से इंग्लैंड ने जीता पहला वनडे
Windies pacer Shannon Gabriel extends unreserved apology to Joe Root
गेब्रियल ने समलैंगिक टिप्पणी पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से मांगी मांफी,पूरी बात का किया खुलासा
Joe Root moves back into top five of Test Rankings
जोए रूट और शेनन गेब्रिएल के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दौरान हुई कहासुनी, ऐसा कहने पर इन क्रिकेटरों को हुआ पछतावा
WIvENG: जो रूट ने अपनी बल्लेबाजी का दिखाया दम, शतकीय पारी खेल इंग्लैंड को दिलाई 448 रनों की बढ़त
नम्बर-1 टेस्ट टीम बनने की राह पर इंग्लैंड : रूट
Joe Root lavishes praise on bowlers after England's thrilling win
Career best ICC ranking for Joe Root
Root makes a comeback for T20Is against Australia, India
All-round Joe Root powers England to 4-wkt win in second ODI
Joe Root, Chris Gayle, Ben Stokes among star attractions in IPL 2018 auction
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31