Jofra archer: Cricket News & Match Updates
आर्चर पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले दर्शक पर लगा 2 साल का बैन
14 जनवरी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर पर पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी करने वाले दर्शक पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंध के बाद दर्शक को अब दो साल तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
आर्चर ने पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन दावा किया था कि एक दर्शक ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की।
आर्चर ने मैच समाप्त होने के बाद ट्विटर पर लिखा था "अपनी टीम को बचाते समय नस्लीय टिप्पणी सुनने से आज मुझे थोड़ा तकलीफ हुआ।"
उन्होंने आगे लिखा था "इस सप्ता उस एक आदमी को छोड़कर दर्शकों की संख्या अद्भुत थी। बर्मी सेना (इंग्लैंड के दर्शक) हमेशा की तरह यहां भी शानदार थी।"
न्यूजीलैंड ने बे ओवल मैदान पर खेले गए इस पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पारी और 65 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा कि जांच के बाद पुलिस ने ऑकलैंड के 28 वर्षीय दर्शक से इस बारें में बात की थी और उन्हें इस अपशब्द भाषा के लिए मौखिक चेतावनी भी दी गई थी।
एनजेडसी के प्रवक्ता एंथनी क्रुमी ने कहा कि जिस दर्शक पर प्रतिबंध लगाया गया है अगर वह दोबारा से इन नियमों का उल्लंघन करता है तो फिर पुलिस उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी। एनजेडसी ने बाद में इस मामले में आर्चर से संपर्क करके उनसे माफी भी मांगी थी।
Related Cricket News for Jofra archer - Tesst
Jofra Archer abuser banned for 2 years
फैन्स के लिए बुरी खबर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकता है यह दिग्गज !
Archer doubtful for second England vs SA Test
SA vs ENG: Archer, Broad, Leach take part in practice after illness
जोफ्रा आर्चर ने 2 टेस्ट में लिया 1 विकेट, फिर इंंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कह दी बड़ी बात
Jofra Archer will make a comeback, believes Joe Root
आर्चर संबंधित 'नस्लीय टिप्पणी' मामला अब पुलिस के हवाले
Jofra Archer 'racial abuse' incident referred to police
I've moved on from racism incident: Jofra Archer
Kane Williamson wants to apologise to Jofra Archer for racial abuse
Jofra Archer unreal talent, already a national hero: Marcus Rashford
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन जोफ्रा आर्चर पर की गई नस्लीय टिप्पणी
Jofra Archer claims racial abuse: New Zealand Cricket to apologise
Was subjected to racial insults during New Zealand defeat: Jofra Archer
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31