Kane williamson
बांग्लादेश को हराने के बाद भी केन विलियमसन इस वजह से हैं दुखी
6 जून। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने बल्लेबाजों से कहा है कि वे जिम्मेदारीपूवर्क खेलें।
न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 2 विकेट से हरा दिया।
टीम के लिए मैट हेनरी ने 47 रन देकर चार विकेट लिए जबकि अनुभवी बल्लेबाज रास टेलर ने 82 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
विलियम्सन ने मैच के बाद कहा, "मैच जीतना अच्छा था। मुझे लगता है कि पहली पारी अच्छी थी। दोनों टीमों ने पूरे मैच के दौरान बहुत अच्छी फील्डिंग की।"
उन्होंने कहा, "हमने सोचा कि 250 का स्कोर एक प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर हो सकता है और हमें केवल विकेट हाथ में रखना होगा। लेकिन बल्ले के साथ हमारा यह अच्छा प्रयास सही नहीं था, लेकिन जीत हासिल करना अच्छा रहा। हमने कुछ विकेट सस्ते में गंवा दिए, जिससे हमें बचने की जरूरत है।"
इस बीच, बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने माना कि उनकी टीम ने 20-30 रन कम बनाए, अन्यथा उनके पास टूर्नामेंट में दूसरी जीत का मौका था।
मुर्तजा ने कहा, "यह एक अच्छी विकेट थी। हमने बल्ले से 20-30 रन कम बनाए और विकेट भी धीमी थी। यह विकेट भी हमारे पिछले मैच जैसी ही थी, जहां हमने खेला था।"
बांग्लादेशी कप्तान ने कहा, "हमने मध्य ओवरों में कई सारे विकेट खो दिए जिससे कोई बड़ी साझेदारी भी नहीं हो पाई। मध्य ओवरों में हमें एक सेट बल्लेबाज की जरूरत थी। लेकिन यह एक कड़ा मुकाबला था और अगर आपको मैच जीतने हैं तो विकेट लेने ही होंगे।"
विश्व कप में न्यूजीलैंड को अपना अगला मुकाबला शनिवार को इंग्लैंड से जबकि बांग्लादेश को इसी दिन अफगानिस्तान की टीम से भिड़ना है।
Related Cricket News on Kane williamson
-
WC 2019: Early breakthroughs helped us says NZ skipper Kane Williamson
Cardiff, June 1(CRICKETNMORE) New Zealand skipper Kane Williamson said some early breakthroughs helped his side restrict Sri Lanka at just 136 runs before overhauling the target in 16.1 overs to ...
-
NZ vs SL: केन विलियमसन ने कहा,इस कारण से श्रीलंका के खिलाफ टीम को मिली आसान जीत
कार्डिफ, 2 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने पहले मैच में शनिवार को श्रीलंका को 10 विकेट से मात देने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा ...
-
WC 19: New Zealand aim for confident WC start against Lanka (Preview)
May 31 (CRICKETNMORE) New Zealand will look to leave behind the thrashing against West Indies and aim for a positive start to their World Cup campaign when they take on ...
-
Onus on Williamson to lead NZ to first World Cup title
May 24 (CRICKETNMORE) If there's one team which has remained consistent in the last four-five editions of the World Cup, it is New Zealand. Under Brendon McCullum, the Black Caps ...
-
Kiwi captain Kane Williamson speaks about CWC19 PReperations
May 24 (CRICKETNMORE) - Kane Williamson isn’t worried about New Zealand suffering any ODI ring rust as they look to go one better than four years ago at the ICC Men’s ...
-
Strategists who will call the shots in World Cup 2019
Kolkata, May 18 - When all the 10 participating teams put themselves on the shop window for the World Cup in England and Wales starting May 30, there will be members in ...
-
कप्तान विलियमसन बोले , इस वजह से दिल्ली को नहीं हरा सकी हैदराबाद
9 मई (CRICKETNMORE) आईपीएल-12 के पहले एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा कि उनकी ...
-
It wasn't our best performance,says Kane Williamson
Visakhapatnam, May 9 (CRICKETNMORE): Sunrisers Hyderabad (SRH) skipper Kane Williamson said his side did not come out with their best performance in the Eliminator of the ongoing edition of the ...
-
Shame we couldn't win Super Over,says SRH captain Kane Williamson
Mumbai, May 3 (CRICKETNMORE): After conceding a heart-wrenching defeat to Mumbai Indians in an intense Indian Premier League (IPL), Sunrisers Hyderabad (SRH) captain Kane Williamson said it was a sh ...
-
It was complete performance,says SRH captain Kane Williamson
Hyderabad, April 30 (CRICKETNMORE): Sunrisers Hyderabad (SRH) skipper Kane Williamson said his side came out with a complete performance as they clinched a convincing 45-run win against Kings XI Pun ...
-
राजस्थान से इस कारण मिली हार वरना यकिनन जीत जाते- केन विलियमसन ने बताई हार की वजह
जयपुर, 28 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में हार झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा कि नियमित अंतराल ...
-
We showed intensity and chase was superb,says SRH captain Kane Williamson
Hyderabad, April 18 (CRICKETNMORE) Chasing Chennai Super Kings' score of 132, Sunrisers Hyderabad started brilliantly as David Warner hit a 25-ball 50 to set the platform for a six-wicket win ...
-
KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका,ये दिगग्ज खिलाड़ी पहले मैच से हो सकता है बाहर
कोलकाता, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना तय नहीं माना जा रहा है। ...
-
सनराइजर्स हैदराबाद को झटका,केन विलियमसन IPL 2019 के शुरूआती मैचों से हो सकते हैं बाहर
वेलिंग्टन, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड का मानना है कि कप्तान केन विलियम्सन की चोट असामान्य प्रकृति की है और साथ ही उम्मीद जताई कि वह जल्द ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31