Kl rahul: Cricket News & Match Updates
BCCI का बड़ा फैसला, करण जौहर चैट शो मामले में केएल राहुल-पांड्या को दी गई सजा, जानिए क्या है ?
नई दिल्ली, 20 अप्रैल| टीवी चैट शो (कॉफी विद करण) पर विवादस्पद बयान देने के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के. जैन ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को ड्यूटी पर शहीद हुए अर्धसैनिक बलों के 10 जवानों की विधवाओं को एक-एक लाख रुपये जुर्माने के रूप में देने का आदेश दिया है।
लोकपाल ने जुर्माने की इस राशि के अलावा उन्हें ब्लाइंड क्रिकेट के प्रचार के लिए बनाए गए फंड में भी 10-10 लाख रुपये देने का आदेश दिया है।
आईएएनएस के पास मौजूद रिपोर्ट मे लोकपाल ने यह भी कहा है कि यदि दोनों खिलाड़ी आदेश जारी होने के चार सप्ताह के अंदर ऐसा करने में विफल रहते हैं तो बीसीसीआई दोनों खिलाड़ियों की मैच फीस में से यह राशि काट सकता है।
लोकपाल ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया दौरे से वापस भेज दिया गया था और इससे वे पहले ही लगभग 30 लाख रुपये कमाने से चूक गए थे। लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि क्रिकेटर देश में रोल मॉडल हैं और उनका व्यवहार उन्हें मिले दर्जे के अनुरूप आदर्श होना चाहिए।
लोकपाल ने यह भी माना कि क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी थी और अपने खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं जताई थी, इसलिए अब इस फिर से इस बात की विशिष्ट जांच शुरू करना अनावश्यक हो जाता है कि खिलाड़ियों द्वारा चैट शो के दौरान की गई टिप्पणियां क्या नियम 41 (1) (सी) के तहत अनुशासनहीनता या नियमों का उल्लंघन है।
स्पष्ट है कि राहुल और हार्दिक पर जुर्माना लगने के बाद यह मामला यहीं खत्म हो जाता है अब दोनों क्रिकेटर बढ़े हुए मनोबल के साथ पूरे जोश से विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड जाने के की तैयारी कर सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Kl rahul - Tesst
BCCI ombudsman fines Hardik Pandya,KL Rahul for Koffee fiasco
World Cup squad out, Pandya and Rahul await Jain's clearance
केएल राहुल के बर्थडे जश्न में हार्दिक पांड्या भी पहुंचे, पुराने विवाद को भुलाकर साथ में ऐसे मनाया जश्न
Let's make this year count: Hardik Pandya tells KL Rahul
KXIP vs RR: राहुल,मिलर के दम पर किंग्स XI पंजाब ने बनाए 5 विकेट पर 182 रन
सुनील गावस्कर बोले,2019 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नंबर 4 पर इसे मिले मौका
KL Rahul slams maiden ton as Punjab post 197/4 against Mumbai
BCCI के लोकपाल डीके जैन से मिले हार्दिक पांड्या, केएल राहुल इस दिन करेंगे मुलाकात
Hardik Pandya deposes before Jain; KL Rahul to meet on Wednesday
KXIP को जीत दिलाने वाले केएल राहुल ने कहा, हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करने में मजा आया
Enjoyed my batting, happy to have won,says KL Rahul
Kings XI ride KL Rahul, Mayank Agarwal 50s to beat Sunrisers
IPL 2019: किंग्स XI पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया,राहुल और मयंक बने जीत के हीरो
वर्ल्ड कप से पहले तक पांड्या-राहुल विवाद को खत्म करना चाहता है बीसीसीआई
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31