Kolkata knight riders: Cricket News & Match Updates
आईपीएल 2026: रोहित-रिकल्टन का अर्धशतक, एमआई ने केकेआर को 6 विकेट से हराया, थमा 2013 से चला आ रहा पहले मैच में हार का सिलसिला
जीत के लिए 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई को रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन की साझेदारी की। रोहित पहले विकेट के रूप में 78 रन बनाकर आउट हुए। 38 गेंदों की अपनी पारी में रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित का आईपीएल का यह 50वां अर्धशतक भी था।
रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। हार्दिक 11 गेंदों पर 18 और नमन घीर 2 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। एमआई ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर जीत दर्ज की। एमआई ने 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। Read More...
Related Cricket News for Kolkata knight riders - Tesst
IPL में रोहित शर्मा ने लगाया 'अर्धशतकों का 'अर्धशतक'
IPL 2026: Vintage Rohit Scores His Fastest Fifty In IPL History
IPL 2026: अजिंक्य रहाणे ने गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
IPL 2026: Rahane, Raghuvanshi Fifties Power KKR To 220/4 Against MI
आईपीएल 2026: रहाणे, रघुवंशी का अर्धशतक, केकेआर ने मुंबई इंडियंस को दिया 221 रन का लक्ष्य
'It’s Extremely Important': Mbappe Shuts Down Doubts, Reaffirms Real Madrid Commitment
IPL 2026: Focus On Ghazanfar, Cameron Green As MI Elect To Bowl Against KKR
IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, केकेआर बल्लेबाजी करेगी, PSL छोड़ने वाले खिलाड़ी ने किया डेब्यू
'Rusty, But Not Far Off': Vettori Backs SRH To Bounce Back After RCB Loss
आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
IPL 2026: Shardul Thakur Misses Out As Pathan's Mumbai Indians' Playing 12 Vs KKR
'Feels Like It Has All Just Passed In A Flash': Manish Pandey On His 19-year IPL Journey
Mumbai Indians Set to Play 300th T20 Match in IPL 2026 Opener vs KKR
IPL 2026: There Were Literally No Plans Being Implemented By SRH’s Bowlers, Says Steyn
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31