Logan van beek: Cricket News & Match Updates
वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप का सपना तोड़ने वाले लोगन वैन बीक, जिनके दादा वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड दोनों के लिए खेले
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले जिस टीम को सबसे ज्यादा चर्चा मिल रही है वह वेस्टइंडीज है- वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने के लिए। उनकी क्वालीफाई न करने की नाकामयाबी के लिए जानकार अलग-अलग वजह बता रहे हैं पर कैरिबियन यूथ इसके लिए नीदरलैंड के क्रिकेटर लोगान वैन बीक (Logan Van Beek)a को सबसे ज्यादा जिम्मेदार मानता है। ऐसा क्यों- वह बीक ही थे जो क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में पहले तो अपनी टीम को, वेस्टइंडीज के विरुद्ध मैच में, 374 के स्कोर तक ले गए जिस से मैच सुपर ओवर में पहुंचा और वहां बीक के 2 विकेट और जेसन होल्डर के ओवर में 4,6,4,6,6,4 के शॉट जीत तक ले गए नीदरलैंड को- ऐसी जीत जिसे हमेशा ख़ास चर्चा मिलेगी।
कौन हैं ये वैन बीक? इस सवाल के जवाब में मजेदार बात ये है कि वैन बीक उन सैमी गुइलिन के पोते हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड दोनों के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला। वैन का जन्म क्राइस्टचर्च में हुआ, वहीं शुरू में क्रिकेट सीखा लेकिन उनके पास डच पासपोर्ट है- पिता की वजह से जो डच हैं। वैन, शुरू से न्यूजीलैंड के क्रिकेटर के तौर पर पहचाने गए- 2010 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी उनके लिए ही खेले थे। एक ही परिवार में कई देशों से जुड़ा नाता बड़ा मजेदार नजारा पेश करता है। Read More...
Related Cricket News for Logan van beek - Tesst
Global T20 Canada: Brampton Wolves Overcome Mississauga Panthers In Season Opener Via Dls Method
Global T20 Canada: लोगन वैन बीक ने गेंद से बरपाया कहर, ब्रैम्पटन वॉल्व्स ने मिसिसागा पैंथर्स को 52 रनों से हराया
WATCH: लोगान वैन बीक ने अब श्रीलंका पर ढाया कहर, पहले 10 ओवरों में ही ले लिए 3 विकेट
இது போன்ற ஒரு வெற்றிக்கு இன்னும் 13-14 வருடங்கள் கூட காத்திருப்பேன்- லோகன் வான் பீக்!
सुपर ओवर में वेस्टइंडीज के खिलाफ लोगान वैन बीक ने ठोंके रिकॉर्ड 30 रन, ऐसा करने वाली नीदरलैंड बनी पहली टीम
CWC 2023 Qualifiers: லோகன் வான் பீக் அபாரம்; விண்டீஸை சூப்பர் ஓவரில் வீழ்த்தியது நெதர்லாந்து!
वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर: वैन बीक ने सुपर ओवर में ठोके 30 रन बनाए, नीदरलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर किया उलटफेर
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31