Mitchell marsh: Cricket News & Match Updates
मिचेल मार्श को दीवार पर मुक्का मारना पड़ा महंगा, इस टेस्ट सीरीज से हुए बाहर
मेलबर्न, 15 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल मार्श ने घरेलू शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में मैच के दौरान ड्रैसिंग रूम में दीवार पर मुक्का मारने के अपने व्यवहार पर माफी मांगी है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे मार्श ने तस्मानिया के खिलाफ आउट होने के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दीवार पर मुक्का मारा था। इससे उनके हाथ में भी चोट आई।
स्कैन से पता चला है कि उनका दाहिना हाथ चोटिल है और वह चार से छह सप्ताह के लिए मैदान से दूर रहेंगे। इसका साफ मतलब है कि वह ग्रीष्मकाल की शुरुआत में होने वाले टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे और जब वह वापसी करेंगे तो यह भी पक्का नहीं होगा कि वह अपनी जगह आसानी से वापस हासिल कर सकेंगे या नहीं।
पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में मार्श के खेलने की संभावना कम है।
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने मार्श के हवाले से लिखा है, "यह निश्चित तौर पर पहली बार हुआ है, यह पक्का है और यह दोबारा नहीं होगा। यह मेरे लिए अच्छी सीख है। उम्मीद है कि यह बाकी के लोगों के लिए भी एक अच्छी सीख होगी।" Read More...
Related Cricket News for Mitchell marsh - Tesst
मिशेल मार्श ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार किया ऐसा कारनामा, इंग्लैंड पहली पारी में 294 रन पर हुई आउट
लंदन टेस्ट : इंग्लैंड पहली पारी में 294 पर सिमटी, मिशेल मार्श ने चटकाए 5 विकेट
ASHES 2019: Mitchell Marsh named in Australia's 12-man squad for 5th Test
ख्वाजा,स्टोइनिस के सेमीफाइनल में खेलने पर संशय, ये दो नए खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़े
BREAKING: भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले यह खिलाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती,इसे मिला मौका
आस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा मिशेल मार्श का मजाक उड़ाने पर ट्रेविस हेड भड़के, फैन्स को दी नसीहत
WATCH मैच के दौरान मिशेल मार्श ने लिए मजे, अंपायर के साथ की लाइव मैच में ऐसी मजाकिया हरकत
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट मैच के बीच में बाहर हुए 3 बड़े खिलाड़ी
Australia leave out Mitchell Marsh for series opener
Maxwell Misses Out; Marsh, Head to Lead Australia A Squad in India
Australian all-rounder Mitchell Marsh selects Test cricket over IPL
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31