Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
रणजी न खेलने पर की गई आलोचना पर बोले धोनी
चेन्नई, 29 दिसम्बर - मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के रणजी ट्रॉफी खेलने की बात को नजरअंदाज करने के बाद भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की काफी आलोचना हुई थी और अब धोनी ने उन आलोचनाओं का जबाव देते हुए कहा कि खिलाड़ी की व्यक्तिगत प्राथमिकता की आलोचना नहीं की जानी चाहिए।
धोनी के घरेलू टूर्नामेंट न खेलने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि अगर वह फिट हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने धोनी के हवाले से लिखा है, "खिलाड़ियों को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। हमें अपने घरेलू सत्र को खिलाड़ियों के लिए थोड़ा कम प्रतिद्वंद्वी बनाना होगा। यह जरूरी है कि टी-20 क्रिकेट और व्यक्तिगत प्राथमिकता के प्रति ज्यादा आलोचनात्कम रवैया न अपनाया जाए। व्यक्तिगत प्राथमिकता की आलोचना नहीं की जानी चाहिए।"
धोनी ने यह बात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की किताब के लांच के मौके पर कही।
धोनी के अलावा शिखर धवन ने भी घरेलू क्रिकेट में कदम नहीं रखा। अंबाती रायडू ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है ताकि वह आने वाले विश्व कप पर ध्यान दे सकें।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Ms dhoni - Tesst
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए धोनी को टीम में शामिल किया गया या नहीं
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किन - किन खिलाड़ियों को किया गया टीम में शामिल
पहले टेस्ट में कमाल की विकेटकीपर करने वाले ऋषभ पंत ने महान धोनी के बारे में दिया दिल जीतने वाला बयान
ऋषभ पंत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद महान एमएस धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान
गंभीर ने धोनी की कप्तानी को लेकर किया खुलासा, उनकी कप्तानी में लिया गया यह फैसला था अफसोसजनक
IND vs AUS: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास,बतौर विकेटकीपर की एमएस धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
धोनी मैट्रीमोनी वेबसाइट के ब्रांड एम्बेसडर बने
Dhoni to endorse matrimony platform
MS Dhoni falls a run short to enter 10k ODI club for India
कुछ विवादित निर्णय के कारण मैच हमसे दूर हो गया: धोनी
Australian Captain rates Buttler better than Dhoni in white ball cricket
MS Dhoni's wife seeks arms licence
Age is just a number, fitness matters: Dhoni
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31