Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
मैं चार मुकाबलों से पैड पहनकर अपने मौके का इंतजार कर रहा था: मनीष पांडे
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे मनीष ने चेज के दौरान कप्तान अजिंक्य रहाणे और रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर अहम पार्टनरशिप की। रहाणे के साथ उन्होंने 38 और पॉवेल संग मिलकर 64 रनों की साझेदारी निभाई। आईपीएल द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर संग बात करते हुए मनीष ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत अच्छा मौका था, जैसा आपने सही कहा। चार मैच तक, मैं पैड पहनकर अपने मौके का इंतजार कर रहा था। हालांकि, मुझे लगता है कि पिछले चार मुकाबलों में हमने जिस तरह से बैटिंग की वह जबरदस्त थी और आपने मुझे बल्लेबाजी क्रम में नीचे की तरफ रखा, जो एक ठीक फैसला था।"
उन्होंने कहा, “जैसा कि हम कहते हैं, हम बदलते रहते हैं, हम मौके का इस्तेमाल बाएं, दाएं और बीच में करते हैं। यही गेम प्लान है। जब मुझे बताया गया कि मैं नंबर तीन पर बैटिंग करूंगा, तो मैंने ग्राउंड से बाहर आते ही खुद को तैयार करना शुरू कर दिया।" मनीष ने चेज के दौरान रहाणे के मार्गदर्शन को श्रेय दिया और मुश्किल विकेट पर पार्टनरशिप बनाने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा, "रहाणे से बात करते हुए वह मुझे छोटी पार्टनरशिप करने और गेंद को करीब से देखने के बारे में बताते रहे। मैंने वही किया। मेरे और रहाणे और फिर मेरे और रोवमैन के बीच हुई साझेदारी सच में बहुत जरूरी थी। यह हमें उस स्टेज पर ले गई जहां आखिरी 25 गेंदों पर 25 रन चाहिए थे।" Read More...
Related Cricket News for Mumbai indians - Tesst
KKR Vs MI: दर्द के बावजूद खेले वरुण चक्रवर्ती, शेन वॉटसन ने की जमकर तारीफ
'I Was Padded Up For Four Games Waiting For My Chance,': Manish Pandey
IPL 2026: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना
MI Skipper Hardik Penalised For IPL Code Of Conduct Breach
KKR से मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या निराश नजर आए, बोले- 'इस सीजन में MI की फील्डिंग खराब रही'
IPL 2026: कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर? समझिए सभी समीकरण
IPL 2026 में KKR की शानदार वापसी का श्रेय सपोर्ट स्टाफ को: अजिंक्य रहाणे
IPL 2026: जीत के साथ KKR ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, CSK-DC का नुकसान
KKR Stay Alive in IPL 2026 Playoff Race as Manish Pandey, Rovman Powell Sink MI
MI को 4 विकेट से हराकर KKR ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें रखीं जिंदा, पांडे और पॉवेल ने खेली अहम पारियां
KKR ने MI को 4 विकेट से हराया, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने बचाई प्लेऑफ की उम्मीद
IPL 2026: Ramandeep Singh Replaces Injured Raghuvanshi As Concussion Substitute
IPL 2026: Clinical Bowling Led By Green, Saurabh And Narine Help KKR Restrict MI To 147/8
आईपीएल 2026: केकेआर की कसी हुई गेंदबाजी, सिर्फ 147 रन बना सकी मुंबई इंडियंस
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31