Neeraj chopra
Advertisement
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, गौतम गंभीर बोले-'उनका हाथ 1.3 अरब लोगों की ताकत...'
By
Prabhat Sharma
August 07, 2021 • 17:56 PM View: 1223
Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक के 16वें दिन भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का जलवा रहा। एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। इस ओलंपिक में अब तक भारत के 7 मेडल हो गए हैं।
नीरज चोपड़ा ने 87.58 मी की दूरी पर भाला फेंककर यह जीत दर्ज की है। नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों द्वारा भी ट्वीट करके इस खिलाड़ी को बधाई दी जा रही है। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, 'उनका हाथ 1.3 अरब लोगों की ताकत का प्रतिनिधित्व करता है!'
Advertisement
Related Cricket News on Neeraj chopra
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement